एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव के साथ आए BJP के साथी, 'मानसून ऑफर' पर केशव मौर्य को सुनाई खरी-खरी

UP Politics: महान दल के अध्यक्ष का ये बयान ऐसे समय में आया है जब लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ लिया था और चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने के एलान किया था.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में बीजेपी में मचे घमासान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सौ विधायक लाकर सरकार बनाने का ऑफर दिया है. जिस महान दल के नेता केशव देव मौर्य की प्रतिक्रिया सामने आई है. महान दल के नेता ने इसे लेकर केशव मौर्य पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी गुलामी की दास्तां स्वीकार करने वाले पिछड़े-दलित नेताओं को बड़े पदों पर बिठाती है. 

महान दल के अध्यक्ष का ये बयान ऐसे समय में आया है जब लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ लिया था और चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने के एलान किया था. लेकिन, अब सपा को लेकर उनके सुर बदल गए हैं और तेवरों में भी नरमी दिखाई दे रही है. 

नरम पड़े केशवदेव मौर्य के सुर
केशवदेव मौर्य ने सपा अध्यक्ष के मानसून ऑफर वाले ट्वीट को रिट्वीट करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि 'आपका प्रयास बिल्कुल व्यर्थ है क्योंकि जिसके लिए आप ऑफर दे रहे हैं वो गुलाम है! गुलामी और दासता स्वीकार करने वाले दलित पिछड़े नेताओं को ही भाजपा कांग्रेस मे बड़े पदों पर बिठाया जाता है!'

दरअसल लोकसभा चुनाव के दौरान महान दल ने भी इंडिया गठबंधन में सीट की मांग रखी थी, जिसे अखिलेश यादव ने नहीं माना और दोनों का गठबंधन टूट गया था. इसके बाद केशवदेव ने चुनाव में बीजेपी का समर्थन करने का एलान कर दिया था. लेकिन, अब अखिलेश यादव के प्रति उनके तेवर नरम होते दिखाई दे रहे है. 

आपको बता दें कि यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच के तनाव पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था. उन्होंने डिप्टी सीएम को मानसून ऑफर देते हुए सौ विधायक लाकर सरकार बनाने को कहा था.

UP Politics: यूपी में उपचुनाव से पहले पूर्वांचल में लगेगा बीजेपी को झटका! विधायक हो सकते हैं दूसरी पार्टी में शामिल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल
यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिल
यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिल

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget