एक्सप्लोरर

महाकुंभ: रेलवे खर्च कर रहा है पांच हजार करोड़ रुपए, चलेंगी 3 हजार स्पेशल ट्रेनें, 18 हजार जवान करेंगे सुरक्षा

Mahakumbh 2025: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि बड़ी संख्या में 16 कोच वाली मेमू ट्रेन भी चलाई जाएंगी. अलग-अलग दिशाओं में चलने वाली गाड़ियों के टिकट अलग कलर में होंगे.

Mahakumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ को लेकर रेलवे ने भी खास तैयारियां की हुई है. रेलवे की  तैयारियों का जायजा लेने के लिए खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने प्रयागराज के कई रेलवे स्टेशनों पर किए गए कामों का निरीक्षण किया और साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की. उन्होंने रेलवे की तैयारियों को बेहतर बताते हुए कामों पर संतुष्टि जताई. 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मौके पर महाकुंभ को लेकर रेलवे की तैयारियों के बारे में मीडिया को कई अहम जानकारी भी दी. उन्होंने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों से महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु तेरह हजार से ज्यादा ट्रेनों से प्रयागराज पहुंच सकेंगे. रेल मंत्री के मुताबिक महाकुंभ को लेकर रेलवे तकरीबन तीन हजार स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी में है. इसके अलावा दस हजार के करीब रेगुलर ट्रेन भी चलेंगी. उनके मुताबिक प्रयागराज आने वाली स्पेशल ट्रेनों में आगे और पीछे दोनों तरफ इंजन लगे रहेंगे. डबल इंजन इसलिए लगाए जाएंगे ताकि इंजन बदलने में लगने वाला वक्त बचाया जा सके. 

अश्विनी वैष्णव के मुताबिक महाकुंभ के मद्देनजर प्रयागराज के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर तेरह हज़ार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी. इसके साथ ही आरपीएफ के आठ हजार और जीआरपी के दस हज़ार जवानों को मिलाकर कुल अठारह हजार सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी. रेलवे पहली बार पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण की तमाम भाषाओं में अनाउंसमेंट कराएगा. क्षेत्रीय भाषाओं से हिंदी और अंग्रेजी में बात करने वाले गाइड रेल मित्र के तौर पर तैनात किए जाएंगे.

UP Weather Update: यूपी के इन इलाकों में बारिश की संभावना, जानिए आपके इलाके में मौसम का हाल

21 फुट ओवर ब्रिज बनाए गए
उन्होंने कहा कि उनके मुताबिक महाकुंभ को लेकर रेलवे की तरफ से पांच हजार करोड़ रुपए के काम कराए जा रहे हैं. बड़ी संख्या में 16 कोच वाली मेमू ट्रेन भी चलाई जाएंगी. अलग-अलग दिशाओं में चलने वाली गाड़ियों के टिकट अलग कलर में होंगे. प्रयागराज के स्टेशनों पर 21 फुट ओवर ब्रिज बनाए गए हैं, ताकि श्रद्धालु आसानी से एक से दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंच सकें.

मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक प्रयागराज में 23 परमानेंट होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं. इन होल्डिंग एरिया में यात्री अपने ट्रेन की प्रतीक्षा कर सकेंगे. श्रद्धालु मोबाइल ऐप के जरिए टिकट ले सकेंगे और लाइन लगने से बच सकेंगे. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज निरीक्षण और समीक्षा के दौरान महाकुंभ को लेकर किया जा रहे कामों पर संतुष्टि जताई और विभाग के अफसर की पीठ थपथपाई. उन्होंने कहा कि रेलवे महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का काम प्राथमिकता के आधार पर करेगा. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget