एक्सप्लोरर

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में बसंत पंचमी का अंतिम अमृत स्नान जारी, पहले से चाक चौबंद हुई व्यवस्था

Mahakumbh 2025 Amrit Snan: आज स्नान के बाद सभी साधु-संत महाकुंभ से अपने अखाड़ों की ओर वापस लौटने लगेंगे. आज भी पांच करोड़ लोगों के अमृत स्नान करने का अनुमान लगाया गया है. 

Mahakumbh 2025 Amrit Snan: महाकुंभ में आज तीसरा और अंतिम अमृत स्नान चल रहा है. सुबह चार बजे से ब्रह्म मुहूर्त में तमाम साधु संत और अखाड़ों ने अमृत स्नान किया. इस दौरान त्रिवेणी संगम पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़े स्नान किया उसके बाद बारी-बारी से तमाम अखाड़ों के साधु संत संगम में पहुंच रहे हैं और अमृत स्नान के पुण्य प्राप्त कर रहे हैं. आज स्नान के बाद सभी साधु-संत महाकुंभ से अपने अखाड़ों की ओर वापस लौटने लगेंगे. आज भी पांच करोड़ लोगों के अमृत स्नान करने का अनुमान लगाया गया है. 

बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर सबसे पहले सुबह चार बजे महानिर्वाणी अखाड़े के संतों ने त्रिवेणी में स्नान किया. इसके बाद श्री पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी और फिर श्री पंच दशनामी जूना अखाड़े ने अमृत स्नान किया इसके बाद एक-एक कर सभी 13 अखाड़े स्नान करेंगे. इस अवसर पर पहले से अधिक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. सुबह से ही स्नान सुचारू रूप से स्नान चल रहा है. आने जाने के लिए वन वे रूट बनाया गया है ताकि किसी को परेशानी न हो. प्रशासन की ओर से हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर फूल भी बरसाए गए. 

सीएम योगी वार रूम से रख रहे नजर
बसंत पंचमी के अमृत स्नान का भी विशेष महत्व होते हैं. क्योंकि ये पर्व ज्ञान और विद्या की देवी के समर्पित है. इस दिन अमृत स्नान से भक्तों को ज्ञान और विवेक की प्राप्ति होती है. वहीं मौनी अमावस्या पर हुए हादसे से सबक लेते हुए इस बार व्यवस्थाओं को और बेहतर किया गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ खुद वार रूम से  हालात पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वो प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. वहीं मेला क्षेत्र में भी तमाम आला अधिकारी सुबह से ही तैनात है. 

मौनी अमावस्या पर हुए हादसे के बाद इस बार बसंत पंचमी पर भीड़ भी काफी कम है. मकर संक्राति और मौनी अमावस्या के मुकाबले आज भीड़ सामान्य से भी कम लोग आए हैं. श्रद्धालु आसानी से संगम नोज की तरफ जा रहे हैं और स्नान करके आ रहे हैं. इस बार सुरक्षा व्यवस्था भी पहले से ज्यादा बेहतर की गई है. तमाम बैरिकेडिंग की गई है और वन वे रूट पर फोकस किया गया है ताकि धक्का मुक्की न हो. पीपा के पुल खोले गए हैं. जिससे भीड़ कंट्रोल तरीके से आगे बढ़ रही है. 

करुणानंद गिरी महाराज बोले- 'ये मुझे महाकुंभ कम, मोदी-योगी कुंभ ज्यादा लग रहा है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget