एक्सप्लोरर

Mahakumbh 2025: 'अतिथि देवो भवः' के रंग में रंगेगा प्रयागराज, 65 प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम जारी

Mahakumbh 2025 in Prayagraj: अगले साल होने वाले महाकुंभ को लेकर सरकार के साथ पीडीए भी जोरशोर से तैयारियों में जुटा है. शहर को भव्य रुप से सजाने के साथ श्रद्धालुओं के लिए भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं.

Prayagraj News Today: प्रयागराज में दो महीने बाद आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले को लेकर शहर को खूबसूरती से सजाया और संवारा जा रहा है. शहर को सजाने संवारने की जिम्मेदारी प्रयागराज विकास प्राधिकरण को मिली है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण शहर में तकरीबन 65 प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है. 

इसके साथ प्रयागराज की कई सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है. चौराहों को तैयार कर उन्हें संवारा जा रहा है. सड़क पर बने डिवाइडर पर ग्रीनरी की जा रही है. कई जगहों पर मूर्तियां लगाई जा रही हैं. श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण और प्रदेश सरकार खास इंतजाम कर रही है.  

'ड्रीम प्रोजेक्ट है हनुमन मंदिर कॉरिडोर'
प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन डॉ अमित पाल शर्मा के मुताबिक, महाकुंभ के लिए पीडीए का सबसे ड्रीम प्रोजेक्ट हनुमान मंदिर के कॉरिडोर का निर्माण है. उन्होंने बताया कि इस कॉरिडोर को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर तैयार कराया जा रहा है. 

डॉ अमित पाल शर्मा ने बताया कि पहले फेज के तहत आधा काम पूरा हो गया है. उन्होंने दावा किया कि विकास प्राधिकरण ने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 15 दिसंबर की समय सीमा तय की है. सभी काम समय से पूरे हो जाएंगे. उन्होंने बताया कि कई काम अंतिम चरण में हैं. यहां जो भी काम हो रहे हैं उनकी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया गया है. 

'अतिथि देवो भवः का होगा ऐहसास'
वाइस चेयरमैन डॉ अमित पाल शर्मा का कहना है कि पूरे शहर को इतनी खूबसूरती से सजाया और संवारा जा रहा है कि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु को सुखद ऐहसास होगा. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं यादगार अनुभूतियों के साथ वापस लौटेंगे.

इस दौरान उन्हें प्रयागराज की 'अतिथि देवो भवः' यानी मेहमान नवाजी का एहसास होगा. अमित पाल शर्मा के मुताबिक महाकुंभ के मद्देनजर जो काम कराए जा रहे हैं, उसमें धर्म और आध्यात्मिक के साथ ही प्रयागराज की संस्कृति और परंपराओं का भी खास ध्यान रखा जा रहा है. 

'महाकुंभ में कराए गए कार्य स्थाई'
डॉ अमित पाल शर्मा ने बताया कि महाकुंभ के लिए जो काम कराए जा रहे हैं, वह सभी स्थाई हैं. आस्था के सबसे बड़े मेले के बाद भी शहर के लोगों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों को इसका फायदा मिलता रहेगा. उन्होंने कहाकि महाकुंभ को लेकर इन दिनों विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं.

ये भी पढ़ें: भगवान शिव की नगरी काशी में दीपों से सजा काशी विश्वनाथ मंदिर, भक्तों ने मांगा सुख-शांति का आशीर्वाद

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
SRN अस्पताल का नाम ठाकुर रोशन सिंह करने की मांग, प्रयागराज में लगे पोस्टर
SRN अस्पताल का नाम ठाकुर रोशन सिंह करने की मांग, प्रयागराज में लगे पोस्टर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget