एक्सप्लोरर

महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बनीं हर्षा ने CM योगी को लेकर कर दिया बड़ा दावा, जानें क्या बोलीं

Maha Kumbh 2025: हर्षा रिछारिया ने कहा सीएम योगी आदित्यनाथ की वजह से ही महाकुंभ का आयोजन इतने भव्य तरीके से किया जा रहा है, मुख्यमंत्री की वजह से ही देश विदेश से श्रद्धालु आए हैं.

Maha Kumbh 2025 News: स्वामी कैलाशानंद गिरि की शिष्या हर्षा रिछारिया महाकुंभ में काफी चर्चा में हैं. हर्षा रिछारिया ने महाकुंभ के अमृत स्नान में हिस्सा लिया, इस दौरान वह शाही रथ पर भी बैठी हुई थीं. धर्म और आध्यत्म से पहले से जुड़ी हुई हैं, लेकिन जब से महाकुंभ में आई हैं सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस बारे में जब उनसे सवाल किया गया तो हर्षा रिछारिया ने कहा, इसके लिए मैं मीडिया का शुक्रगुजार हूं, महाकुंभ के बाद मेरे चेहरे को लगातार दिखाया जा रहा है. 

उन्होंने महाकुंभ के आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी शुक्रिया अदा किया. हर्षा रिछारिया ने कहा कि इन्हीं की वजह से महाकुंभ का आयोजन इतने भव्य तरीके से किया जा रहा है. यहां देश विदेश से श्रद्धालु आए हैं, जिसका मैं भी हिस्सा बन पाई हूं. जिसने मुझे कुंभ में एक अलग पहचान दिया.

जब हर्षा रिछारिया से पूछा गया कि आपने दीक्षा ले ली थी और नागा साधुओं की तरह आपने भी जटाएं रखी हुई हैं. लेकिन कल जब आपका परिचय साध्वी के तौर पर कराया तो आपने ऐतराज जताया था? इसके अलावा आपने ऐतराज जताया था कि सन्यास लेने के बाद गृहस्थ जीवन नहीं जी सकते, शादी नहीं कर सकते? ऐसे में क्या आपने कुछ तय किया है या अभी भी दुविधा है.

इस पर हर्षा रिछारिया ने कहा कि मैं अभी तक कहीं नहीं कहा है कि मैं साध्वी हूं. इस चीज को मीडिया में दिखाया जा रहा है जो गलत है, इसकी वजह यह है कि साध्वी बनने के लिए जो तपस्या, दीक्षा और संस्कार होते हैं वो मैंने कुछ भी नहीं किया है. उन्होंने कहा कि इतना मैंने सोचा भी नहीं था कि ऐसा कुछ होगा या मुझे करना है. मैं सिर्फ अपने धर्म और संस्कृति के लिए काम करना चाहती हूं. समाज में और युवाओं में एक जागरुकता लाना चाहती हूं और ऐसे में इसी में कांटिन्यू करना चाहती हूं.

महाकुंभ की वायरल साध्वी हर्षा रिछारिया कब बनेंगी दुल्हन? अपनी शादी को लेकर दिया ये जवाब

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget