एक्सप्लोरर

BJP विधायक ने खोला पुलिस के खिलाफ मोर्चा, कहा- 'CM योगी को गुमराह कर रहे अधिकारी'

UP Politics: पिछले दिनों चरखारी में हुई व्यापारी की हत्या मामले में बीजेपी विधायक ने पुलिस पर लीपापोती करने का आरोप लगाया और कहा कि अधिकारी सीएम योगी को गुमराह कर रहे हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश में पुलिस की कार्यशैली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इस बीच अब महोबा की चरखारी सीट से बीजेपी विधायक बृजभूषण सिंह राजपूत ने भी पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पिछले दिनों चरखारी में हुई व्यापारी की हत्या मामले में बीजेपी विधायक ने पुलिस पर लीपापोती करने का आरोप लगाया और कहा कि हत्या का वीडियो होने के बावजूद भी पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है. 

चटखारी में बीते दिनों व्यापारी की हत्या मामले में सियासत भी शुरू हो गई है. जहां विपक्षी दल इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं अब बीजेपी विधायक भी पुलिस के रवैये के विरोध में उतर आए हैं. चार दिन पहले ही उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ लखनऊ में डीजीपी से मुलाक़ात की थी. इस दौरान उनके साथ फर्रुखाबाद के एक अन्य पीड़ित छविनाथ सिंह राजपूत भी थे जिनके दो बेटों की 19 जून को हत्या कर दी गई थी. 

बीजेपी विधायक ने लगाए पुलिस पर आरोप
दरअसल चरखारी में 9 सितंबर को इलेक्ट्रिक उत्पादों की ठीक करने की दुकान चलाने वाले अनिल चौरसिया की रेप मामले में पैरोल पर छूटे सजायाफ्ता धीरेंद्र सिंह और बॉबी राजा ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. ये वारदात सीसीटीवी में क़ैद हो गई थी. जिसमें दोनों आरोपी पहले अनिल चौरसिया से बात करते दिखते हैं और फिर सीने से तमंचा सटाकर गोली मार देते हैं. 

इस घटना का सीसीटीवी फ़ुटेज होने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. बृजभूषण सिंह का कहना है कि पुलिस किसके इशारे पर आरोपियों के खिलाफ  नरम रुख अपना रही है. इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक और दूसरे अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. 

सीएम योगी को गुमराह कर रहे अधिकारी
बीजेपी विधायक बृजभूषण सिंह ने कहा कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कहने के बावजूद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई. बस थोड़ी सी धाराएं बढ़ा दी गई हैं. उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री राज्य की क़ानून व्यवस्था को मजबूत करने की कोशिश कर रहे है लेकिन, अधिकारी उन्हें गुमराह कर रहे हैं. हर 15 दिन में इसकी समीक्षा होती है लेकिन कुछ नहीं हो पाता. 

बृजभूषण सिंह ने कहा कि हालत ये हैं कि अपराधियों पर कार्रवाई के लिए इधर से उधर चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और पुलिस हत्या के इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि जब तक अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी वो चुप नहीं बैठेंगे.  

UP Politics: 'अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा नाटक', यूपी के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने राहुल गांधी को भी घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, शिवा हत्याकांड में है मुख्य आरोपी
लखनऊ: श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, शिवा हत्याकांड में है मुख्य आरोपी
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget