एक्सप्लोरर

Lulu Mall Lucknow Owner: जानें- कौन हैं लुलु मॉल के मालिक यूसुफ अली? क्या है उनका व्यवसाय और नेटवर्थ?

Lulu Mall Lucknow Owner Name: लुलु मॉल के मालिक यूसुफ अली इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. उनकी चर्चा लखनऊ में सबसे बड़ा मॉल खोलने और उस मॉल में कुछ युवकों द्वारा नमाज पढ़े जाने के कारण हो रही है.

Lulu Mall Lucknow: यूपी के एक मॉल में नमाज पढ़े जाने की खबर से वह चर्चा के केंद्र में आ गया. यह है लखनऊ का लुलु मॉल (Lulu Mall) जिसका उद्घाटन 10 जुलाई को ही सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने किया था. यह लखनऊ का सबसे बड़ा मॉल है जिसके मालिक NRI कारोबारी यूसुफ अली (Yusuff Ali) भी इन दिनों चर्चा में हैं. कारोबारी यूसुफ का नाम दुनिया के अरबपति व्यवसायियों की लिस्ट में शामिल हैं. आखिर कौन हैं यूसुफ अली और क्या है इनका बिजनेस ? यहां पढ़िए...

कंपनी का नेटवर्थ 4.7 अरब डॉलर, 22 देशों में फैला है कारोबार

यूसुफ की कंपनी लुलु इंटरनेशनल का नेटवर्थ 4.7 बिलियन डॉलर है और इसका कारोबार यूरोप और अमेरिका सहित 22 देशों में फैला है. कंपनी का हेड क्वॉर्टर अबु धाबी में मौजूद है जिसके दुनियाभर में 193 स्टोर मौजूद हैं. यूसुफ का लुलु मॉल राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में 11 एकड़ के दायरे में फैला हुआ है. बताया जाता है कि इसे बनाने में कंपनी ने दो हजार करोड़ रुपये खर्च किए थे. 

यूसुफ ने दुबई के रिटेल मार्केट का बदल दिया स्वरूप

मूल रूप से केरल के रहने वाले यूसुफ अली का जन्म 1955 में हुआ था. शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद 1973 में अबु धाबी चले गए, जहां उनके चाचा एम के अब्दुल्ला रहा करते थे जो कि लुलु ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन थे. पारिवारिक बिजनस जॉइन करने के बाद यूसुफ ने 1990 के दशक में पहले लुलु हाइपर मार्केट की शुरुआत की थी, यह वह दौर था जब यूएई का रिटेल सेक्टर बड़े बदलाव से गुजर रहा था. कहा जाता है कि यूसुफ लुलु ने दुबई के रिटेल मार्केट का कलेवर ही बदल दिया था. पारिवारिक बिजनस संभालने के बाद यूसुफ ने यूरोप और अमेरिका से फ्रोजन प्रोडक्ट का आयात करना शुरू किया. यह प्रोडक्ट न केवल अबु धाबी बल्कि मध्य पूर्व के अन्य देशों में भी बेचा जाने लगा.

दुनियाभर में इन नामों से मॉल ऑपरेट करता है लुलु

1980 के दशक में लुलु इंटरनेशनल यूएई के थोक और खुदरा खाद्य बाजार में बड़ी हिस्सेदारी रखता था. लुलु के हाइपर मार्केट और सुपरमार्केट मिडल ईस्ट में रिटेल सेक्टर में बड़ा खिलाड़ी है. खाड़ी देशों में यह खालिदिया मॉल, अल राहा मॉल, अल वाहदा मॉल, मुशरिफ मॉल, मदिनद मॉल, माजयाद मॉल, रामली मॉल, आरएके मॉल, अल फोओ मॉल, अल खोर मॉल, रियाद एवेन्यु मॉल के नाम से मॉल ऑपरेट करता है. 

अमित शाह से मुलाकात पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा खुलासा, क्या अब सपा गठबंधन में रहेंगे?

2013 में भारत में खोला पहला मॉल

यूसुफ ने भारत में पहले मॉल की शुरुआत अपने गृह राज्य केरल से की थी जब मार्च 2013 में त्रिसुर में पहला मॉल खोला. इसके बाद 2021 तिरुवनंतपुरम में लुलु मॉल की शुरुआत हुई. भारत में यह कंपनी मुख्य रूप से फूड प्रोसेसिंग, खाद्य और गैर-खाद्य पदार्थों के निर्यात के क्षेत्र में काम करती है. इसके अलावा इसके कन्वेंशन सेंटर भी मौजूद हैं. लुलु इंटरनेशनल का व्यापार दिल्ली, मुंबई, कोच्चि, तिरुवनंपुरम, चेन्नई, लखनऊ और त्रिसुर में मौजूद है. बताया जाता है कि इस कंपनी के अंदर 37 अलग अलग देशों के 40,000 लोग काम करते हैं.

ये भी पढ़ें -

अखिलेश यादव को लगातार झटके दे रहे हैं सहयोगी, विधानसभा चुनाव के बाद इन लोगों ने छोड़ा साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सवाल करना है तो BJP से पूछो...', आकाश आनंद के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
'सवाल करना है तो BJP से पूछो...', आकाश आनंद के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
Chamoli News: तमक नाला हादसे पर उठे सवाल, पहाड़ में अलर्ट सिस्टम कब होगा मजबूत?
तमक नाला हादसे पर उठे सवाल, पहाड़ में अलर्ट सिस्टम कब होगा मजबूत?
लखनऊ में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधान भवन! खास होगा डिजाइन
लखनऊ में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधान भवन! खास होगा डिजाइन
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget