एक्सप्लोरर

यूपी में बिजली का स्मार्ट मीटर लगवाने से पहले हो जाएं सावधान! ये गलती पड़ सकती है भारी

Smart Electricity Meter: यूपी के कई जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम हो रहा है. ये मीटर इंटेली स्मार्ट और पोलारिस कंपनी के लगाए जा रहे हैं. लेकिन, इनमें तकनीकी खामी का पता चला है.

UP Electricity Bill: उत्तर प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. अगर आप अपने घर या दुकान में नया कनेक्शन लेने जा रहे हैं या बिजली का स्मार्ट मीटर लगवा रहे हैं तो सावधान हो जाएं. नया मीटर लगवाने से पहले उसे अच्छी तरह से जांच परख लें, नहीं तो थोड़ी सी लापरवाही आपकी जेब पर बहुत भारी पड़ सकती है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों तकनीकी खामी की बात सामने आई है. 

दरअसल यूपी के कई जिलों में इन दिनों स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जा रहा है. ये मीटर इंटेली स्मार्ट और पोलारिस कंपनी के लगाए जा रहे हैं. लेकिन, इनमें से कुछ मीटरों में तकनीकी खामी का पता चला है. यूपी पॉवर कॉरपोरेशन की जाँच में पता चला है कि इन मीटरों की रियल टाइम क्लॉक यानी RTC में तकनीकी खामी पाई गई है. हालांकि ये गड़बड़ी सारे स्मार्ट मीटर में नहीं है. 

लखनऊ समेत 19 जिलों में लग रहे हैं स्मार्ट मीटर
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के द्वारा इन दिनों लखनऊ समेत 19 जिलों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम किया जा रहा है. ये मीटर इंटेली स्मार्ट और पोलारिस कंपनी के लगाए जा रहे हैं. ये स्मार्ट मीटर बिजली की खपत की रीडिंग सीधा ऑटोमैटिक तरीके से कॉर्पोरेशन के सिस्टम तक भेजते हैं, जिसके आधार पर बिल तैयार होता है. लेकिन जांच में पता चला है कि कुछ मीटरों में ज्यादा रीडिंग आ रही है जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को तीन गुना ज्यादा तक भुगतान करना पड़ सकता है.

कॉर्पोरेशन ने मीटर में तकनीकी खामी मिलने पर हर 21वें उपभोक्ता मीटर के साथ चेक मीटर लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि गड़बड़ी पकड़ी जा सके. ऐसे में उपभोक्ताओं से भी डायरी बनाने को कहा गया है ताकि उनके पास भी पूरी जानकारी रह सके. इस बार में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ के निदेशक योगेश कुमार ने कहा कि इंटेली कंपनी लखनऊ में स्मार्ट मीटर लगा रही है, अगर उपभोक्ताओं को इनमें कोई तकनीकी खामी महसूस होती है तो वो शिकायत कर मीटर चेक भी करवा सकते हैं. 

ऐसे पकड़े मीटर में गड़बड़ी
आपका स्मार्ट में ठीक है या नहीं इसे जानने के लिए उपभोक्ता कम से कम सात दिन तक रोजाना सुबह रीडिंग और लोड को चेक कर डायरी में नोट कर लें. मीटर में KWH के सामने खपत की रीडिंग और KW के सामने लोड के बारे में पता चलेगा. गड़बड़ी होने पर दोनों की रीडिंग अलग-अलग दिखेगी. 

यूपी में सरकारी स्कूलों के टीचर्स के लिए अब ये काम जरूरी, वरना होगी कार्रवाई, सरकार ने भेजे 150 रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
सीएम योगी ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश
सीएम योगी ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

वीडियोज

खामोश ज्ञानेश...सड़क पर क्लेश...संग्राम शेष?
दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'
ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!
पहले जंतर मंतर अब राजघाट..विपक्ष के प्रदर्शन का देखिए LIVE अपडेट
बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget