एक्सप्लोरर

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा, 4 लोगों की मौत

Lucknow Building Collapse: लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में बिल्डिंग हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है और एनडीआरएफ की पूरी टीम और एसडीआरएफ की दो टीमें पहुंच रही हैं.

Lucknow Building Collapse News: राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में बड़ी इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ. इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है और 17 घायल लोगों को अस्पाताल में भर्ती कराया गया. 4 लोंगो की मौत की पुष्टि कमिश्नर ने की है, मरने वालों में दो के नाम पंकज और धीरज हैं. इस घटना के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ राहत बचाओ कार्य शुरू कर दिया. 

जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं. 12 से 13 लोगों को बाहर निकाला गया है. इसके अलावा अभी अंदर कई लोग फंसे हुए हैं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रांसपोर्ट नगर लखनऊ में बिल्डिंग गिरने से हुए हादसे का संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, SDRF और NDRF की टीमों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

इस हादसे पर रक्षा मंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने दुख जताया है. बीजेपी सांसद राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा-"लखनऊ में एक भवन के गिरने से हुई दुर्घटना का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. मैंने लखनऊ के जिलाधिकारी से फ़ोन पर बातचीत करके घटनास्थल पर हालात की जानकारी प्राप्त की है. स्थानीय प्रशासन मौक़े पर राहत एवं बचाव कार्य कर रहा है और पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है."

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इस हादसे पर एक्स पर लिखा-"लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला इमारत के गिरने से हुए हादसे की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है. ईश्वर से प्रार्थना है कि हादसे में घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों को त्वरित गति से बचाव एवं राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं.ॐ शांति:"

इस हादसे में एक ट्रक भी चपेट में आया है और बिल्डिंग के मलबे में ट्रक भी दब गया है. इस हादसे के बाद रेस्क्यू कर रही टीम ने अब तक 13 लोगों को बिल्डिंग से निकाल लिया है. इस हादसे के बाद 8 एम्बुलेंस मौके पर हैं और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त एम्बुलेंस के लिए बोला गया है. हादसे में घायलों को लोक बंधु अस्पताल ले जाया गया है.

बागपत: जमानत पर बाहर आए युवक ने रेप पीड़िता के पिता पर चलाई गोली, आरोपी फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget