एक्सप्लोरर

School Closed: लखनऊ में खराब मौसम और बारिश के चलते आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, डीएम ने जारी किए आदेश

Lucknow School Closed Today: राजधानी लखनऊ में खराब मौसम और मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिसे देखते हुए डीएम सूर्यपाल गंगवार ने सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है.

Lucknow School Closed: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार से मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है. राजधानी लखनऊ में भी लगातार रही बारिश की वजह से हालात खराब हो गए हैं. जगह-जगह जम जलमाव हो गया है. मौसम विभाग ने आज भी लखनऊ में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है, जिसके देखते हुए जिला प्रशासन ने 11 सितंबर सोमवार को सभी सरकारी व निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है. 

लखनऊ के डीएम सूर्य पाल गंगवार ने खराब मौसम और बारिश को देखते हुए सोमवार को सभी सरकारी, गैरसरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं. डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 'मौसम विभाग द्वारा जारी की गई बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश की चेतावनी और लखनऊ में पिछले कुछ घंटों से खराब मौसम की वजह से जनपद लखनऊ के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बोर्ड्स के कक्षा 12 तक के समस्त सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट स्कूलों में आज दिनांक 11 सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है. 

डीएम ने दिए स्कूलों को बंद रखने के निर्देश

डीएम की ओर से इन आदेशों का कड़ाई से पालन करने का भी निर्देश दिया गया है. स्कूलों के बंद रखने के आदेश के बाद बच्चों के अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है. खराब मौसम की वजह से छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. बच्चों के माता-पिता को भी स्कूलों के बंद रहने की सूचना दे दी गई है. 

दरअसल लखनऊ में रविवार सुबह से ही मौसम काफी खराब है. जिसकी वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है. आज सुबह से ही यहां पर बादल छाए हुए हैं. मूसलाधार बारिश की वजह से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है. शहर के मुख्य मार्ग जलमग्न है. ऐसे में लोगों को आवाजाही में भी परेशानी हो रही है. वहीं बारिश के चलते बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है. 

UP Politics: घोसी उपचुनाव ने अखिलेश यादव के इस फॉर्मूले में फूंक दी जान, लोकसभा चुनाव में भी बदल सकती है तस्वीर

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget