एक्सप्लोरर

UP Politics: 'कंस' वाले बयान को लेकर सपा नेता उदयवीर सिंह ने शिवपाल यादव को दिया जवाब, बोले- नेताजी के संरक्षण में...

समाजवादी पार्टी के नेता उदयवीर सिंह ने शिवपाल यादव की चिट्ठी पर जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि जिन्होंने चिट्ठी लिखी है उसे ही उस बारे में बोलना चाहिए.

UP News: जन्माष्टमी (Janmshtami) के अवसर पर शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) द्वारा अपनी चिट्ठी में श्रीकृष्ण (Shri Krishna) और कंस (Kansa) का जिक्र कर तंज कसने पर अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने भी जवाब दिया है. सपा नेता और पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह (Udaiveer Singh) ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण  न्याय के प्रतीक हैं और सपा का नेतृत्व हमेशा न्याय के साथ रहा है. 

सपा नेताजी के संरक्षण में चल रही है - उदयवीर

उदयवीर सिंह ने कहा, 'कंस अन्याय और अत्याचार करने वालों का प्रतीक है, भगवान श्रीकृष्ण न्याय के प्रतीक हैं. सपा और हमारा नेतृत्व हमेशा न्याय के साथ रहा है, जनता को न्याय, सम्मान, हक दिलाने के पक्ष में रहा है. चर्चा करना मीडिया का काम है, जिसका जो पत्र है उनसे स्पष्टीकरण लेना चाहिए. सपा राजनीतिक संघर्ष के रास्ते पर नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के आशीर्वाद और उनके नेतृत्व में चल रही है. नेताजी खुद ही संरक्षक है, उनके नेतृत्व में उनकी बनाई पार्टी चल रही है. राजनीतिक रूप से इन चर्चाओं का कोई मतलब नहीं हैं. ' उन्होंने आगे कहा, 'सपा नेताजी (मुलायम सिंह) के आशीर्वाद से, उनके संरक्षण में, उनके पुत्र की अध्यक्षता में चल रही है. इसमें किसी को पूरे प्रदेश में कोई कंफ्यूजन नहीं है. सपा उसी संघर्ष के रास्ते पर चल रही है जिस पर नेताजी ने इस पार्टी को बढ़ाया.'

बीजेपी पर उदयवीर ने लगाया यह आरोप

वहीं, शिवपाल के पत्र में प्रसपा को ईश्वर द्वारा रचित किसी विराट नियति और विधान का परिणाम बताए जाने पर उदयवीर ने कहा कि अभी तो वह इस तरह का कोई मान्यता प्राप्त दल भी नहीं है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के दुर्योधन वाले बयान पर उदयवीर ने कहा, 'दुर्योधन इस देश में अहंकार का प्रतीक है, छल बल से किसी तरह सत्ता हथियाने का प्रतीक है, अपने प्रिय जन से हक़ मारने का प्रतीक है, मौजूदा समय में यह काम देश में बीजेपी कर रही है, जहां किसी की सरकार बन जाए उसे गिरा देना, विपक्षी लोगों को अपमानित करना, संसद में खराब भाषा बोलना. संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के साथ अन्याय और अत्याचार करना, केंद्रीय एजेंसियों का प्रयोग करना, शकुनि वाली चालें चलना.'

UKSSSC Paper Leak मामले में यूपी के बिजनौर से एक आरोपी अरेस्ट, अपने घर पर कई अभ्यर्थियों के सॉल्व कराए थे पेपर

उन्होंने कहा, ' सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा है कि जो दुर्योधन की मानसिकता के लोग हैं वह थोड़े दिन के लिए जीतते तो दिख सकते हैं लेकिन अंत में जहां भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद होगा जहां वह खड़े होंगे विजय उन्हीं की होगी. उनका मतलब इन शक्तियों से लड़ने वाले, विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करने वाली सपा और उस जैसी मानसिकता के देश में जो दल है उनकी तरफ है.'

ये भी पढ़ें -

UP News: वाराणसी में पोस्टरवॉर, मॉडल Mamta Rai ने खुद को बताया 'काशी' तो भड़के लोग, लगा रहे बड़े आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget