एक्सप्लोरर

Lucknow: बर्थडे पार्टी में खाना खाने से 51 लोग बीमार, 39 बच्चे अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

लखनऊ में कई बड़े अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है. इसकी वजह मोहनलालगंज में बड़ी संख्या में लोगों का बीमार होना बताया जा रहा है. एक कार्य़क्रम से लौटने के बाद ये लोग बीमार पड़ गए हैं.

UP News: लखनऊ (Lucknow) के मोहनलालगंज नगर पंचायत के गौरा गांव में एक बर्थडे पार्टी (Birthday Party) में खाना खाने के बाद 51 लोग बीमार हो गए. इनमें से 39 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज में भर्ती कराया गया है. इसके बाद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  (Community Health Center) की बेड फुल हो गई है. संक्रमण की चपेट में आने वाले अधिकांश बच्चे हैं. 

अलर्ट पर रखे गए हैं लखनऊ के अस्पताल

ऐतिहात तौर पर लखनऊ के कई बड़े अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है. स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए जाने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा. सभी मरीज़ बुखार और दस्त से पीड़ित हैं. कुछ लोगों की हालत देर रात से बिगड़ने लगी थी जबकि कुछ लोगों की हालत सुबह बिगड़ गई. एक के बाद एक अस्पताल में सारे बेड फुल हो गए. हालांकि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद चल रही है. गौरा निवासी मोहित के एक वर्षीय बेटे का सोमवार को पहला जन्मदिन था. जन्मदिन के अवसर पर घर में कई तरह के पकवान बनाए गए थे, लेकिन बताया जा रहा है कि छोला-चावल खाकर लोग बीमार हुए हैं.  डॉक्टरों की टीम इस बीमारी के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है. 

सीएमओ ने भी की घटना की पुष्टि

लखनऊ सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक़ एक बर्थडे पार्टी में खाना पीना खाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ गई थी. सभी बच्चों को मोहनलालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है. ज्यादातर बच्चों में बुखार और दस्त की समस्या है. लखनऊ के सिविल और बलरामपुर अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है. एक साथ बड़ी तादात में बच्चों के भर्ती होने से एक-एक बेड पर दो बच्चों का इलाज हो रहा था. फिलहाल बच्चों को अब शिफ्ट किया जा रहा है. मोहनलालगंज तहसीलदार आनंद तिवारी ने बताया कि अस्पताल में अब तक 39 बच्चे भर्ती हो चुके हैं. सभी का इलाज हो रहा है. गांव में पीने के लिए साफ पानी भेजा गया है.

ये भी पढ़ें -

Sonbhadra: हेल्थ सेंटर के डॉक्टर नहीं कर पाए इलाज, गर्भवती महिला की बीच सड़क करानी पड़ गई डिलीवरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget