एक्सप्लोरर

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- बेईमान राजनीतिक दलों ने उत्तर प्रदेश को बनाया था ‘बीमारू’ राज्य

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश ‘बीमारू’ राज्य नहीं था बल्कि बेईमान राजनीतिक दलों ने भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद के जरिए प्रदेश को ऐसा बना दिया था.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश ‘बीमारू’ राज्य नहीं था बल्कि बेईमान राजनीतिक दलों ने भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद के जरिए प्रदेश को ऐसा बना दिया था. मुख्यमंत्री ने यहां लोकभवन में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कहा, 2017 से पहले नियुक्तियों में बंदरबांट होती थी, जिसकी वजह से योग्य अभ्यर्थी भेदभाव और भ्रष्टाचार के शिकार होते थे.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1947 के बाद 1960 तक उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी प्रदेश था, जिसका देश के घरेलू सकल उत्पाद (जीडीपी) में 14 प्रतिशत से अधिक योगदान था लेकिन 1960 के बाद गिरावट शुरू हुई और 1990 के बाद यह और तेज हो गई. योगी ने कहा कि 2017 तक उत्तर प्रदेश का जीडीपी में योगदान आठ प्रतिशत से भी कम हो गया.

मुख्यमंत्री ने कहा, “इस दौरान खाद्यान्न उत्पादन, ढांचागत विकास और निवेश में उप्र पिछड़ता गया. नौजवान प्रदेश से बाहर जाते थे, लेकिन वहां भी पहचान का संकट झेलते थे. यह दंगों और परिवारवादी राजनीति का परिणाम था, जिसने उप्र को लूट का अड्डा बना दिया.”

योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिला और बाल विकास विभाग के तत्वाधान में नवचयनित मुख्य सेविकाओं व फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरण प्रदेश भर की बेटियों के लिए अवसर है. उन्होंने कहा कि हर युवा के मन में सपना होता है और सरकार का दायित्व है कि उसे मंच दे. योगी ने कहा कि युवा प्रतिभाशाली व ऊर्जावान होता है लेकिन जब वह भेदभाव और भ्रष्टाचार का शिकार होता है तो यह राष्ट्रीय क्षति बन जाती है.

2017 से पहले प्रदेश नहीं होती थी नियुक्तियां- सीएम

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में नियुक्तियां नहीं होती थीं और होती भी थी तो बंदरबांट व भ्रष्टाचार के चलते योग्य युवा पीछे रह जाते थे, जिसका नतीजा हुआ कि उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य बन गया. मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विद्यालयों के विलय को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास मुद्दा नहीं, सिर्फ नकारात्मकता है. उन्होंने कहा कि जर्जर भवनों से बच्चों को स्थानांतरित करने और छात्र-शिक्षक अनुपात सुधारने का प्रयास राष्ट्रीय शिक्षा नीति का हिस्सा है.

खाली विद्यालयों में चलेगी प्री-प्राइमरी और बाल वाटिका

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हम खाली विद्यालयों में प्री-प्राइमरी और बाल वाटिका चलाएंगे, 5000 बाल वाटिकाएं सफलतापूर्वक संचालित भी हैं. इन विद्यालयों में विभिन्य गतिविधियों के माध्यम से पोषण मिशन से तीन से छह वर्ष के बच्चों का मानसिक विकास होगा, जो स्वस्थ समाज के लिए महत्वपूर्ण है.”

सीएम योगी ने नारी सशक्तिकरण पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने 2047 के विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि यह रास्ता आंगनबाड़ी केंद्रों से शुरू होता है. उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में दो महीने पहले 60,244 भर्ती में 12,045 बेटियां चयनित हुईं.

योगी ने कहा कि 1947-2017 में सिर्फ 10,000 महिला पुलिसकर्मी थीं लेकिन आठ साल में 40,000 से अधिक बेटियों को भर्ती किया और बेसिक शिक्षा परिषद में 1,56,000 शिक्षकों में ज्यादातर बेटियां हैं. उन्होंने ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ का उल्लेख किया, जिसमें 26 लाख से अधिक बेटियों को 25,000 रुपये का लाभ मिला. योगी ने कहा कि चार लाख बेटियों की शादी सामूहिक विवाह योजना से हुई और मातृ वंदना योजना में 183 करोड़ रुपये वितरित किए गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
UP News: नहीं चलेगी टैक्सी की मनमानी, बुकिंग कैंसिल करने पर जुर्माना, सरकारी नियमों के दायरे में आएंगी
यूपी में नहीं चलेगी टैक्सी की मनमानी, बुकिंग कैंसिल करने पर जुर्माना, सरकारी नियमों के दायरे में आएंगी
उरई में कड़ी सुरक्षा के बीच UP पुलिस SI भर्ती परीक्षा, 9 केंद्रों पर करीब 9600 अभ्यर्थी
उरई में कड़ी सुरक्षा के बीच UP पुलिस SI भर्ती परीक्षा, 9 केंद्रों पर करीब 9600 अभ्यर्थी
Fatehpur News: जमीन विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम
फतेहपुर: जमीन विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Drone: ईरान का ‘कर्रार’ ड्रोन क्या है? जेट इंजन वाला यह हथियार क्यों बना अमेरिका के लिए बड़ा खतरा, जानें
ईरान का ‘कर्रार’ ड्रोन क्या है? जेट इंजन वाला यह हथियार क्यों बना अमेरिका के लिए बड़ा खतरा, जानें
LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी तबीयत
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी तबीयत
होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान, फिर क्यों बोले मूर्खतापूर्ण
होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान, फिर क्यों बोले मूर्खतापूर्ण
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
NEET MDS 2026 के लिए आवेदन शुरू, डेंटल पीजी में दाखिले का मौका; 30 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन
NEET MDS 2026 के लिए आवेदन शुरू, डेंटल पीजी में दाखिले का मौका; 30 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन
यही तो प्यार है... बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी
यही तो प्यार है... बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी
Embed widget