एक्सप्लोरर

बीएल संतोष से मिले लखनऊ के विधायक, सांसद और मंत्री, इन प्रमुख बिन्दुओं पर हुई चर्चा

बीजेपी राज्य मुख्यालय पर बैठक में शामिल होने वालों में सांसद कौशल किशोर, मंत्री स्वाति सिंह, ब्रजेश पाठक, मोहसिन रजा, आशुतोष टंडन, विधायक नीरज बोरा, एमएलसी बुक्कल नवाब शामिल थे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लखनऊ दौरे पर आए बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने बुधवार को लखनऊ से जुड़े सांसद, विधायक और मंत्रियों से मुलाकात की है. पार्टी सूत्रों के अनुसार इस दौरान तीन प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई. इसमें संगठन के लिहाज से पार्टी के कार्यकतार्ओं की समस्याओं को हल करने की रणनीति, कोरोना काल की संभावित तीसरी लहर को लेकर तैयारी और सहायता पर चर्चा हुई. इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई. योगी कैबिनेट के मंत्रियों ने बताया कि बीएल संतोष ने कोरोना काल में किए गए सेवा कार्य की समीक्षा की. मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जैसा सोच रहे हैं, वैसे कुछ नहीं हो रहा.

राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि बैठक में कोरोना काल के दौरान किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी. इनके अलावा मंत्री स्वाति सिंह ने बताया कि बीएल संतोष के साथ संगठनात्मक बैठक हुई. इसके बाद उन्होंने यूपी बीजेपी की मीडिया टीम के साथ बैठक की. दो दिनों तक बीएल संतोष के साथ बैठकों में मौजूद यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह दिल्ली चले गए हैं. अब तक के मंथन के बाद यूपी प्रभारी केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट देंगे. जिसके बाद जल्द राधा मोहन सिंह फिर से लखनऊ आएंगे.

बीजेपी राज्य मुख्यालय पर बैठक में शामिल होने वालों में सांसद कौशल किशोर, मंत्री स्वाति सिंह, ब्रजेश पाठक, मोहसिन रजा, आशुतोष टंडन, विधायक नीरज बोरा, एमएलसी बुक्कल नवाब शामिल थे. इनके अलावा संगठन महामंत्री सुनील बंसल और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे.

बीएल संतोष ने मंत्रियों के दिल की बात जानने का प्रयास किया

ज्ञात हो कि संतोष ने मंगलवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी, राज्यमंत्री गुलाबो देवी समेत अन्य मंत्रियों से अलग-अलग बंद कमरे में बात की.

इसमें प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश महामंत्री संगठन को भी नहीं शामिल किया गया. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि संतोष ने मंत्रियों के दिल की बात जानने का प्रयास किया. मंत्रियों की शिकायतों और समस्याओं को जानने के साथ यह भी पता लगाने का प्रयास किया कि जनता व कार्यकतार्ओं के साथ उनका कितना संवाद, संपर्क और सामंजस्य है. पर, उन्होंने मंत्रियों को कोई सुझाव नहीं दिया, बल्कि उन्हें ही सरकार व संगठन के कामकाज पर बोलने का पूरा मौका दिया.

यह भी पढ़ें-

कोरोना कर्फ्यू में छूट के दौरान लापरवाही से सीएम योगी आदित्यनाथ नाराज, दी ये सख्त हिदायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget