एक्सप्लोरर

मेगा वैक्सीनेशन के लिए तैयार है यूपी सरकार, आज 20 लाख लोगों का होगा टीकाकरण 

यूपी सरकार का लक्ष्य है कि पूरे प्रदेश में एक दिन में 20 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाए. इसके लिए पूरे प्रदेश में आज 20 हजार सेशन वैक्सीनेशन के होंगे.

UP Corona Vaccination: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है. अब तक पूरे देश में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन वैसे यूपी में ही हुआ है. प्रदेश में अब तक 4 करोड़ 87 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. लेकिन, आज के लिए सरकार ने विशेष तैयारी की है. इस दिन पूरे प्रदेश में मेगा ड्राइव वैक्सीनेशन की चलाई जाएगी और सरकार का लक्ष्य है कि पूरे प्रदेश में एक दिन में 20 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाए. इसके लिए पूरे प्रदेश में आज 20 हजार सेशन वैक्सीनेशन के होंगे.

टीकाकरण पर है सरकार का जोर
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कोशिश है कि कोरोना की तीसरी संभावित लहर से पहले प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सिन लगाई जा सके. इसलिए पूरा जोर टीकाकरण पर सरकार ने दिया हुआ है. अभी हर दिन पूरे प्रदेश में औसतन 4 से 5 लाख वैक्सीन लगाई जा रही है. लेकिन, 3 अगस्त के लिए सरकार ने विशेष तैयारी की है. इस दिन पूरे प्रदेश में एक साथ 20 लाख लोगों को टीका लगाने की तैयारी है. प्रदेश में 20 हजार सेशन वैक्सीनेशन के 3 अगस्त को किए जाएंगे. 

वैक्सीनेशन में नंबर वन है यूपी
हालांकि, अभी भी पूरे देश में उत्तर प्रदेश वैक्सीनेशन में नंबर वन है. यूपी में अब तक 4 करोड़ 87 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है. अब सरकार की कोशिश है कि एक दिन में 20 लाख लोगों को वैक्सीन लगाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सके और एक नया रिकॉर्ड भी पूरे देश में वैक्सीनेशन का बनाया जाए. 

20 लाख लोगों को एक दिन में वैक्सीन लगाने का लक्ष्य
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जून महीने में ही एक करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था और इसे महीना पूरा होने से पहले ही प्राप्त भी कर लिया था. हालांकि, उसके बाद जुलाई महीने में सरकार ने तीन करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था लेकिन केंद्र सरकार से वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा में सप्लाई ना होने के चलते जुलाई महीने में लगभग एक करोड़ 71 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा सकी थी. अब 3 अगस्त के लिए सरकार ने मेगा ड्राइव की तैयारी की है, जिसके तहत पूरे प्रदेश में 20 लाख लोगों को एक दिन में वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है.

स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कही ये बात
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह का कहना है कि सरकार वैसे तो आसानी से 12 लाख लोगों को एक दिन में वैक्सीन लगा सकती है, इसके लिए व्यवस्था पूरी रहती है. लेकिन, अब कोशिश की जा रही है कि एक दिन में 20 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके और अगर केंद्र सरकार से पर्याप्त मात्रा में टीका मिलता रहेगा तो सरकार ने जो लक्ष्य तय किया था वो प्राप्त किया जा सकेगा.

रिकॉर्ड बनाने की है तैयारी 
वैक्सीनेशन के महा अभियान के तहत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अभी जो वैक्सीन एक दिन में लगाई जा रही है उसे बढ़ाकर तीन गुना करने का लक्ष्य रखा गया है. अगर राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां तकरीबन 86 हजार से ज्यादा लोगों को मंगलवार को वैक्सीन लगाने की तैयारी है. इसी तरह सभी जिलों में हर दिन लगने वाली वैक्सीन को बढ़ाकर तीन गुना करने की कोशिश है. एक तरफ जहां इस मेगा ड्राइव से लोगों को कोरोना के संक्रमण से सुरक्षा कवच मिलेगा. मध्य प्रदेश सरकार ने एक दिन में 16 लाख से ज्यादा लोगों के वैक्सीन लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ने की भी योगी सरकार की तैयारी है.

ये भी पढ़ें:   

UP Schools Reopen: 16 अगस्त से खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, कॉलेज-यूनिवर्सिटी को लेकर भी हुआ अहम फैसला

CM योगी आदित्यनाथ ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, लोगों से की ये खास अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget