एक्सप्लोरर

7 सितंबर से फिर से शुरू होगी लखनऊ मेट्रो, हर रात मेट्रो ट्रेनों और स्टेशनों को किया जाएगा सैनेटाइज

देशभर में 7 सितंबर से मेट्रो सेवा फिर से शुरू होने वाली है. यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव का कहना है कि मेट्रो सफर के दौरान कोरोना के संक्रमण को रोकने के पूरे प्रयास किए जाएंगे.

नई दिल्लीः देशभर मे कोरोना संक्रमण फैलने के साथ ही इसकी रोकथाम के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई थी. जिसके चलते उत्तर प्रदेश मेट्रो के संचालन को बंद कर दिया गया था. अब देशव्यापी लॉकडाउन धीरे-धीरे खत्म हो रहा है. इसी के साथ ही यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को हो रहे करोड़ों के घाटे के बीच लखनऊ मेट्रो को दोबारा शुरू करने की बात कही जा रही थी. जिसके बाद अनलॉक-4 की प्रक्रिया के तहत लखनऊ में विशेष व्यवस्था के बीच 7 सितंबर से मेट्रो को चलाने की अनुमती मिल गई है.

यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव का कहना है कि वह दोबारा मेट्रो संचालन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इसी के साथ ही कुमार केशव ने कहा है कि मेट्रो सफर के दौरान कोरोना के संक्रमण को रोकने के पूरे प्रयास किए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि 'मेट्रो सेवाएं 7 सितंबर से फिर से शुरू होंगी. हम हर रात मेट्रो ट्रेनों और स्टेशनों को सैनेटाइज करेंगे और आमतौर पर छुई गई सतहों के लगातार सैनेटाइजेशन का कार्य करेंगे. इसी के साथ ही यात्रियों के तापमान की भी जांच की जाएगी.'

यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने मेट्रो सेवा बहाल होने से पहले सभी शहरवासियों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें. इसके साथ ही मेट्रो स्टेशन और मेट्रो के अंदर एक-दूसरे के बीच 6 फीट की दूरी को बनाएं रखें. उनका कहना है कि मेट्रो के सफर के दौरान सभी यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा.

बता दें कि कोरोना महामारी के चलते पिछले करीब 5 महीने से अधिक समय से बंद देशभर की मेट्रो सेवा 7 सितंबर से शुरू हो जाएगी. वहीं दिल्ली सरकार ने भी कोरोना काल में मेट्रो के कुछ प्रोटोकॉल्स तैयार कर लिए हैं. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया, मेट्रो स्टेशन में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही अंदर आने दिया जाएगा, मास्क कंप्लसरी रहेगा, टोकन बंद रहेगा, स्मार्ट कार्ड द्वारा ही लोग सफर कर पाएंगे. कंटेनमेंट जोन्स के स्टेशन बंद रहेंगे और कुछ और स्टेशन भी बंद रहेंगे जिसकी लिस्ट जनता को दे दी जाएगी.

इसे भी पढ़ेंः

बीजेपी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर रद्द किया लोकार्पण कार्यक्रम, नहीं जारी हुई ई-बुक भोपालः बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के हवाई सर्वेक्षण पर निकले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बादलों के बीच फंसा हेलिकॉप्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या दौरे में अखिलेश यादव को बुरी लगी ये बात! कहा- मुझे खेद है कि...
अयोध्या दौरे में अखिलेश यादव को बुरी लगी ये बात! कहा- मुझे खेद है कि...
'दाढ़ी टोपी रूठ जाती..', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज
'दाढ़ी टोपी रूठ जाती..', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज
बुलंदशहरः दिल्ली ले जाने के बहाने गैंगरेप, किशोरी को नहर में फेंका; 2 आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहरः दिल्ली ले जाने के बहाने गैंगरेप, किशोरी को नहर में फेंका; 2 आरोपी गिरफ्तार
एलन मस्क को राहुल गांधी के जवाब पर भड़की BJP, कहा- उनके ट्वीट करने से...
एलन मस्क को राहुल गांधी के जवाब पर भड़की BJP, कहा- उनके ट्वीट करने से...

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget