एक्सप्लोरर

लखनऊ ITI अलीगंज का टाटा मोटर्स से एमओयू, छात्रों को प्रशिक्षण के साथ मिलेगा 10,100 रुपये का स्टाइपेंड

Lucknow News: लखनऊ आईटीआई अलीगंज ने टाटा मोटर्स लखनऊ के साथ एक एमओयू साइन किया है. इस समझौते के तहत छात्रों को प्रशिक्षण के साथ उन्हें 10,100 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.

ITI Lucknow New: उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास और आत्मनिर्भर युवा अभियान को एक नई दिशा मिली है. लखनऊ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज ने टाटा मोटर्स लखनऊ के साथ एक अहम समझौता (एमओयू) किया है. इस एमओयू के तहत अब संस्थान के तकनीकी व्यवसायों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को न केवल आधुनिक तकनीक पर प्रशिक्षण मिलेगा, बल्कि उन्हें 10,100 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.

टाटा मोटर्स के साथ हुए इस समझौते के तहत आईटीआई अलीगंज के 16 व्यवसायों में नामांकित छात्रों को 6 महीने की ऑन-जॉब ट्रेनिंग टाटा के संयंत्र में दी जाएगी. छात्रों को प्रशिक्षण के साथ ही मुफ्त कैन्टीन सुविधा और आने-जाने के लिए बस सेवा भी दी जाएगी. यह सुविधा खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है.

कौशल के साथ मिलेगा रोजगार का रास्ता
राज्य के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि सरकार का मकसद छात्रों को केवल सैद्धांतिक नहीं, बल्कि वास्तविक औद्योगिक प्रशिक्षण देना है. इससे वे पढ़ाई के साथ-साथ उद्योग की जरूरतों के अनुरूप दक्ष भी बन सकें. इस पहल से छात्रों के लिए रोजगार के बेहतर अवसर भी खुलेंगे.

आईटीआई अलीगंज के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि छात्र डेढ़ साल तक संस्थान में ट्रेनिंग लेंगे और अंतिम 6 महीने टाटा मोटर्स के संयंत्र में रहकर प्रैक्टिकल सीखेंगे. इस दौरान उन्हें स्टाइपेंड के साथ इंडस्ट्री का अनुशासन, तकनीक और कार्यशैली का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा. फिटर, मशीनिष्ट, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक जैसे व्यवसायों के छात्र इस योजना का लाभ ले सकते हैं.

रोजगार की संभावनाएं और कैंपस चयन
संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर एमए खान ने बताया कि यह एमओयू भारत सरकार की ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग (DST) के तहत किया गया है. इससे छात्र अप्रेन्टिसशिप के साथ भविष्य में स्थायी नौकरी के लिए भी तैयार होंगे. पहले भी हीरो मोटर्स, मारुति सुजुकी, एचएएल, टाटा, रॉयल एनफील्ड जैसी कंपनियों ने यहां से छात्रों को सीधा चयनित किया है.

आईटीआई अलीगंज में प्रवेश के लिए आवेदन निःशुल्क है और इसकी अंतिम तिथि 5 जून 2025 तय की गई है. इच्छुक अभ्यर्थी www.scvtup.in वेबसाइट पर जाकर या संस्थान से सीधे संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं. साथ ही ग्रेसिम लर्निंग फाउंडेशन की मदद से स्किल रथ और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस योजना का लाभ उठा सकें.

राजकीय आईटीआई अलीगंज उत्तर प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में से एक है. यह संस्थान वर्षों से तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्रों को उद्योग के लिए तैयार करने में अग्रणी रहा है. सरकार की नई पहलें जैसे अप्रेन्टिस एक्ट, कौशल विकास मिशन और पीपीपी मॉडल से जुड़े एमओयू इन संस्थानों को और भी सक्षम बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें- वाराणसी के संवेदनशील क्षेत्र में शरारती तत्वों ने तोड़े 40 सीसीटीवी कैमरे, पुलिस ने जांच के लिए 3 टीम की गठित

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति की कमाई का कितना हिस्सा गुजारा-भत्ता ले सकती है पत्नी? इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
पति की कमाई का कितना हिस्सा गुजारा-भत्ता ले सकती है पत्नी? इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Siddharthnagar News: एक माह पहले शादी, फिर हत्या कर कमरे में दफनाया शव, पति की क्रूर कथा सुन कांप जाएगी रूह
एक माह पहले शादी, फिर हत्या कर कमरे में दफनाया शव, पति की क्रूर कथा सुन कांप जाएगी रूह
UP Weather: यूपी में गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज आगरा समेत 47 जिलों में अलर्ट, इस दिन से बदलेगा मौसम
यूपी में गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज आगरा समेत 47 जिलों में अलर्ट, इस दिन से बदलेगा मौसम
ज्ञानवापी विवाद पर समझौता बैठक में नहीं निकला कोई समाधान, दोनों पक्ष अड़े, अब कोर्ट पर टिकी नजर
ज्ञानवापी विवाद पर समझौता बैठक में नहीं निकला कोई समाधान, दोनों पक्ष अड़े, अब कोर्ट पर टिकी नजर

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget