एक्सप्लोरर

Lucknow News: लखनऊ में तलाक लेने के बावजूद अलग नहीं होंगे पति-पत्नी, एकसाथ एक घर में रहेंगे, वजह कर देगी हैरान

Lucknow News: पति-पत्नी जब कोर्ट के फैसले की कॉपी लेने पहुंचे तो उन्होंने बताया कि वो तलाक लेने के बाद बेहद खुश हैं, लेकिन इसके बावजूद वो अलग नहीं होंगे, वो आगे भी एक साथ एक घर में रहेंगे.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति पत्नी ने शादी के छह साल बाद तलाक ले लिया, बावजूद इसके उन्होंने आगे एक साथ एक ही घर में रहने का फैसला लिया है. इस दंपत्ति ने छह साल पहले लव मैरिज की थी, लेकिन शादी के बाद की बंदिशों से तंग आकर दोनों ने तलाक लेने का फैसला ले लिया. कोर्ट ने उनके तलाक पर मुहर भी लगा दी, लेकिन जब वो कोर्ट का आदेश लेने पहुंचे तो उन्होंने कहा कि उन्होंने भले ही तलाक ले लिया है लेकिन वो अब भी एक ही घर में रहेंगे. उन्होंने इसकी हैरान करने वाली वजह भी बताई है. 

तलाक लेने वाले दंपत्ति में पति अर्धसैनिक बल में तैनात है और पत्नी लखनऊ के एक प्रतिष्ठित दफ्तर में काम करती है. दोनों ही बलिया के रहने वाले हैं. साल 2017 में इन दोनों ने लव मैरिज की थी, जिसके बाद वो लखनऊ आकर रहने लग गए, शादी के बाद दोनों में किसी न किसी बात को लेकर तनाव रहने लगा. पत्नी को शादी के बाद की बंदिशें पसंद नहीं थी और आजाद होकर रहना चाहती थी, जिसके बाद उसने पति से तलाक लेने का मन बनाया, पति भी पत्नी के दबाव में आकर उसे तलाक देने को राजी हो गया. 

तलाक के बाद भी साथ रहेंगे पति-पत्नी

पिछले साल सितंबर 2022 में इस दंपत्ति ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी और करीब एक साल बाद 15 जुलाई को लखनऊ की फैमिली कोर्ट ने उनके तलाक पर मुहर लगा दी. पति-पत्नी जब कोर्ट के फैसले की कॉपी लेने पहुंचे तो उन्होंने बताया कि वो तलाक लेने के बाद बेहद खुश हैं, लेकिन इसके बावजूद वो अलग नहीं होंगे, समाज को दिखाने के लिए वो एकसाथ एक घर में रहेंगे. अब हम एक छत के नीचे रहेंगे, लेकिन पति-पत्नी की तरह नहीं रहेंगे. दोनों ने आसपास के लोगों, रिश्तेदारों और समाज की बातों से बचने के लिए ये फैसला लिया है. वो दोनों नहीं चाहते कि उनके तलाक की भनक किसी को भी लगे. 

इस बारे में वरिष्ठ वकील दिव्या मिश्रा ने कहा कि उन्होंने अब तक अपने करियर में ऐसा कोई मामला नहीं देखा है. अक्सर जब पति-पत्नी के बीच तलाक की नौबत आती है तो वो एक दूसरे का मुंह तक नहीं देखना चाहते, लेकिन इस दंपत्ति ने समाज की बातों से बचने के लिए तलाक के बावजूद एकसाथ रहने का फैसला लिया है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: पीएम मोदी के बयान पर सपा सांसद जया बच्चन बोलीं- 'टिप्पणी नहीं करूंगी, उनके कुर्सी की करती हूं इज्जत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget