एक्सप्लोरर

Tomato Price: यूपी में टमाटर के दामों में भारी गिरावट, फिर भी राहत नहीं, जानें- आपके इलाके में नया रेट?

Tamato Price in Lucknow: उत्तर प्रदेश में टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. राज्य में टमाटर के दाम 200 रूपए प्रति किलो से गिरकर 100-120 रूपए किलो तक पहुंच गए हैं.

Tamato Price in UP: उत्तर प्रदेश में पिछले काफी दिनों से महंगे टमाटर के चलते ग्रहणियों की रसोई का बजट बिगड़ गया था. यूपी में टमाटर के दाम 200 रुपए किलो तक पहुंच गए थे, लेकिन अब इनके लिए राहत भरी खबर आ रही है. यूपी में अब हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश से ताजा स्टॉक आने के बाद, लखनऊ में टमाटर की कीमतों में काफी गिरावट आई है. लखनऊ के अलावा बुलंदशहर, अलीगढ़ और दिल्ली से सटे नोएडा में भी टमाटर की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. यूपी में फिलहाल टमाटर 100 रुपए किलो पर बेचा जा रहा है.

हिमाचल का टमाटर आने से यूपी में घटे दाम 

यूपी में पिछले पांच दिनों में टमाटर की खुदरा दरें 180 रुपये प्रति किलोग्राम से गिरकर 100-120 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई हैं. व्यापारियों का अनुमान है कि अगले 15 दिनों में कीमतों में और भी गिरावट आ सकती है. टमाटर व्यापारियों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश, जो उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी बाजारों का प्रमुख आपूर्तिकर्ता है, में अगस्त में टमाटर की पैदावार 2,000 मीट्रिक टन से बढ़कर 26,000 मीट्रिक टन हो गई, जिससे आपूर्ति में वृद्धि हुई और कीमत में कमी आई है. 

टमाटर के दामों में और कमी आएगी

वहीं अन्य राज्यों कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में अगस्त से अक्टूबर तक टमाटर उत्पादन में अच्छी खासी वृद्धि होने की उम्मीद है. लखनउ के सीतापुर रोड के एक थोक विक्रेता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि पिछले पांच दिनों में टमाटर की थोक कीमत 180 रुपये से गिरकर 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हो गई है. महाराष्ट्र की फसल आने से कीमतों में और गिरावट की उम्मीद है. हालांकि, कुछ खुदरा विक्रेता इसे अभी भी 120 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेच रहे हैं. एक अन्य डीलर, सोनू सोनकर ने कहा कि उन्हें हर दिन 13 ट्रक टमाटर फिर से मिल रहे हैं, जो जुलाई में घटकर हर दिन तीन ट्रक हो गया था. दुबग्गा मंडी के थोक विक्रेताओं ने कहा कि कई लोगों ने ऊंची कीमतों के कारण टमाटर खरीदना बंद कर दिया था, लेकिन अब इसकी मांग वापस आ गई है. हम उम्मीद कर रहे हैं कि महीने के अंत तक टमाटर खुदरा में 60 रुपये प्रति किलो बिकेगा.

ये भी पढ़ें:

Watch: मेरठ में छेड़खानी का विरोध करने पर युवती से सरेआम मारपीट, बैग छीनकर भागा आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे
शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
महोबा में कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, 4 घायल, PM आवास न मिलने पर आक्रोश
महोबा में कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, 4 घायल, PM आवास न मिलने पर आक्रोश
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget