एक्सप्लोरर

लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का बदल जाएगा नाम, अधिकारियों ने दिए ये संकेत

UP News: उत्तर प्रदेश स्थित लखनऊ में गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने का प्रस्ताव रखा गया है.

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन को अब नया नाम मिलने जा रहा है. इस स्टेशन का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और लखनऊ से पांच बार सांसद रहे अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा. रेलवे अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि इस स्टेशन को अब ‘अटल बिहारी वाजपेयी टर्मिनल’ के नाम से जाना जाएगा. साथ ही स्टेशन परिसर में उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी, ताकि नई पीढ़ी को उनके योगदान की जानकारी मिल सके.

यह घोषणा पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की समीक्षा बैठक में हुई, जिसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी और जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राघवेंद्र शुक्ला द्वारा यह सुझाव रखा गया. रेलवे अधिकारियों ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए क्रियान्वयन का आश्वासन दिया है.

विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त होगा नया टर्मिनल
रेलवे के अनुसार, गोमतीनगर स्टेशन को विश्वस्तरीय टर्मिनल के रूप में विकसित किया जा रहा है. यहां से नई दिल्ली, जम्मू (कटरा), पुरी, गुजरात सहित अन्य प्रमुख रूटों पर ट्रेनों का संचालन होगा. इसके साथ ही वंदे भारत एक्सप्रेस और लखनऊ-कानपुर लोकल ट्रेनें भी इस टर्मिनल से चलाई जाएंगी.

'हम मुगलों और अंग्रेजों के गुलाम रहे, उसी का परिणाम है कि...' जातिवाद पर अखिलेश का बड़ा दावा

शहर के कई हिस्सों में रेलवे क्रासिंग व पुलों का होगा निर्माण
बैठक के दौरान सांसद प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने फातिमा अस्पताल क्रासिंग, ताड़ी खाना, मोहिबुल्लाहपुर, भिठौली, रकाबगंज, मशकगंज और मिठाई वाला चौराहे की रेलवे क्रासिंग पर फुट ओवरब्रिज, अंडरपास और उपरिगामी सेतु बनाने की जरूरत बताई. इन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया.

जुगौली क्रासिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, पांच लाख लोगों को मिलेगी राहत
जुगौली रेलवे क्रासिंग पर उपरिगामी पुल (ओवरब्रिज) बनाने की योजना को प्राथमिकता दी जा रही है. सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि यह पुल बनने से फैजाबाद रोड से गोमतीनगर आने वाले लगभग पांच लाख लोगों को राहत मिलेगी, जो रोजाना इस रास्ते से सफर करते हैं.

डीपीआर बनाकर अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश
पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल अभियंता गौरव गुप्ता और उत्तर प्रदेश सेतु निगम की प्रोजेक्ट मैनेजर पूजा श्रीवास्तव समेत इंजीनियरों की टीम ने इन सभी स्थलों का निरीक्षण किया. इसके बाद डीआरएम कार्यालय में बैठक कर अधिकारियों को डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाकर जल्द शासन को भेजने के निर्देश दिए गए.

स्थानीय पार्षद और सामाजिक संस्थाओं की भी रही भागीदारी
इस निरीक्षण और बैठक में पार्षद नूपुर शंखधर, सुनील शंखधर, सौरभ तिवारी समेत गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के पदाधिकारी संजय निगम, आरपी मिश्रा और राजीव गुप्ता भी शामिल रहे. सभी ने रेलवे से मांग की कि गोमतीनगर और उसके आसपास रहने वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू किए जाएं.

गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी न केवल लखनऊ के सांसद रहे, बल्कि उन्होंने अपने नेतृत्व से देश को नई दिशा दी. उनके सम्मान में लखनऊ में पहले से अटल चौक, अटल विश्वविद्यालय और अटल कन्वेंशन सेंटर जैसे कई संस्थान मौजूद हैं. अब रेलवे स्टेशन का नाम भी उनके नाम पर रखकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा रही है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश कायर हैं या BJP से समझौता कर लिया? सपा चीफ के चुनाव न लड़ने पर बोली AIMIM
'अखिलेश कायर हैं या BJP से समझौता कर लिया? सपा चीफ के चुनाव न लड़ने पर बोली AIMIM
अखिलेश यादव बोले- 'वाराणसी में BJP को मिली मणिकर्णिका घाट तोड़ने की सजा'
अखिलेश यादव बोले- 'वाराणसी में BJP को मिली मणिकर्णिका घाट तोड़ने की सजा'
2027 को लेकर सपा विधायक का बड़ा दावा, बताया कितनी सीट जीतेगा INDIA गठबंधन
2027 को लेकर सपा विधायक का बड़ा दावा, बताया कितनी सीट जीतेगा INDIA गठबंधन
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget