एक्सप्लोरर

युवती ने निकाह ना करने के लिए रची खौफनाक साजिश, प्रेमी की घड़ी से खुला हत्या का राज

लखनऊ में एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी हसमतुल और उसके प्रेमी सोनू समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

लखनऊ: मोहनलालगंज में बंथरा निवासी शहाबुद्दीन की हत्या का राज घटनास्थल से मिली कलाई घड़ी ने खोल दिया. कलाई घड़ी शहाबुद्दीन की मंगेतर हसमतुल निशा के प्रेमी शाने अली उर्फ सोनू की थी. पुलिस ने हसमतुल को हिरासत में लेकर उसे घड़ी दिखाई तो राज खुल गया. हसमतुल और उसके प्रेमी सोनू समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

हसमतुल से तय हुआ था निकाह शहाबुद्दीन बंथरा के बनी का रहने वाला था और ट्रांसपोर्ट नगर में खराद का काम करता था. उसका निकाह पीजीआई के एकता नागर निवासी हसमतुल से तय हुआ था. शुक्रवार सुबह उसका शव मोहनलालगंज के बाबूखेड़ा में एक खेत में पड़ा मिला था. शहाबुद्दीन के भाई अनीस ने हसमतुल, उसके भाई अब्दुल्ला शाह और अबुल तालिब समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था. अनीस का कहना है कि हसमतुल ने अपनी सहेली की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बहाने शहाबुद्दीन को फोन करके बुलाया. इसके बाद उसकी हत्या करा दी. पुलिस को घटनास्थल पर शहाबुद्दीन की बाइक और दो कलाई घड़ी मिली थीं.

निकाह न करने के लिए रची हत्या की साजिश हसमतुल निशा से शहाबुद्दीन का निकाह 27 मई को होना था. हालांकि, हसमतुल इस निकाह के लिए तैयार नहीं थी. वो पीजीआई के कल्ली पश्चिम निवासी शाने अली उर्फ सोनू से प्रेम करती थी. हसमतुल का कहना था कि अगर शहाबुद्दीन को रास्ते से नहीं हटाया गया तो उसके घरवाले दोनों की शादी करा देंगे. इस जानकारी के बाद शाने अली उर्फ सोनू ने अपने दोस्त बाराबंकी के लोनी कटरा निवासी अरकान, मोहनलालगंज के परवर पूरब निवासी संजीव गौतम और अमन कश्यप और पीजीआई के कल्ली पश्चिम में रहने वाले समीर मोहम्मद के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची.

सहेली की बर्थडे पार्टी के बहाने बुलवाकर मार डाला हसमतुल ने पूछताछ में बताया कि उसने अपनी सहेली की बर्थडे पार्टी के बहाने शहाबुद्दीन को फोन करके बुलाया था. रात करीब 8:30 बजे शहाबुद्दीन उसकी बताई जगह पहुंचा तो सोनू और अन्य लोगों ने घेर लिया. सबने मिलकर शहाबुद्दीन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

जंजीर से कसी गर्दन सोनू ने बताया कि सबसे पहले शहाबुद्दीन को पकड़कर उसकी गर्दन पर कुत्ते की जंजीर कस दी. इससे वो जकड़कर रह गया. इसके बाद उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड: पौड़ी में गुलदार की दहशत, शाम होने से पहले ही घरों में दुबक जाते हैं लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget