एक्सप्लोरर

UP: लखनऊ में सहेली ने किया विश्वासघात, बॉयफ्रेंड से कराया रेप और बनाया अश्लील वीडियो

Lucknow News: डालीगंज निवासी एक छात्रा ने पुलिस को बताया कि जंबूरखाना मछली मोहल्ला की रहने वाली उसकी सहेली शकीबा ने मंगलवार (26 अगस्त) को उसे फोन कर कैसरबाग बुलाया. बहला-फुसलाकर बॉयफ्रेंड के घर ले गई.

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां सआदतगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपनी ही सहेली के साथ विश्वासघात किया और उसे अपने बॉयफ्रेंड के हवाले कर दिया, जिसने उसके साथ रेप किया. यही नहीं इस घिनौने कृत्य का अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. कहीं ये आरोपी पहले भी इस तरह की वारदात तो नहीं कर चुके.

क्या है पूरा मामला?

जानकरी के मुताबिक लखनऊ के डालीगंज निवासी एक छात्रा ने पुलिस को बताया कि जंबूरखाना मछली मोहल्ला की रहने वाली उसकी सहेली शकीबा ने मंगलवार (26 अगस्त) को उसे फोन कर कैसरबाग बुलाया. मुलाकात के बाद शकीबा ने बहला-फुसलाकर उसे अकबरी गेट स्थित अपने बॉयफ्रेंड अली उर्फ मेहरान के घर ले गई. कुछ देर बाद अली वहां पहुंचा और उसने छात्रा के साथ रेप किया.

पीड़िता ने बताया कि अली ने शकीबा से कहा कि वह अपनी सहेली से शारीरिक संबंध बनवाए. जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो शकीबा ने दबाव डालते हुए कहा कि मना मत करो, वर्ना वह जाने नहीं देगा. इसके बाद अली ने धमकी देकर रेप किया. इस दौरान शकीबा ने पूरे घटनाक्रम का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.

पीड़िता ने परिजनों को बताई आपबीती

घटना के बाद शकीबा ने पीड़िता को ऑटो में बैठाकर घर भेज दिया. डरी-सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को पूरी घटना बताई. परिजनों ने तुरंत सआदतगंज थाने में शिकायत दर्ज की. पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शकीबा और अली उर्फ मेहरान को गिरफ्तार कर लिया.

इंस्पेक्टर सआदतगंज ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रेप और अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग का मुकदमा दर्ज किया गया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है.

मोबाइल व इलेक्ट्रोनिक डिवाइस कब्जे में

सआदतगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज की. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया और अश्लील वीडियो की जांच शुरू कर दी है.

इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इस तरह की कोई अन्य वारदात पहले हुई है. पुलिस ने अली के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को भी कब्जे में लिया है ताकि रिकॉर्डिंग और अन्य सबूतों की पड़ताल की जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget