एक्सप्लोरर

ठगी की वारदातों को अंजाम देने के लिए नए हथकंडे अपना रहे हैं साइबर ठग, पढ़ें- सावधान करने वाली रिपोर्ट

साइबर अपराधियों ने लॉकडाउन के बाद से लोगों को ठगने के लिए नया तरीका अपनाया है. ऑनलाइन शॉपिंग के एप की आड़ में साइबर अपराधी ऐसी एप्स डाउनलोड करवा रहे हैं जिससे मोबाइल का कंट्रोल ऑटोमेटिक साइबर अपराधियों के पास पहुंच रहा है.

लखनऊ: एटीएम कार्ड बदलकर या बैंक अकाउंट बंद होने का डर दिखाकर खाते से रकम उड़ाने का साइबर अपराधियों का हथकंडा पुराना हो गया है. साइबर अपराधियों ने अब टीवी रिचार्ज ऑनलाइन शॉपिंग या फिर गैस बुकिंग जैसे ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में भी सेंधमारी शुरू कर दी है. साइबर अपराधी अब लोगों के ट्रांजैक्शन के बीच खाते से रकम उड़ा रहे हैं. क्या है साइबर अपराधियों का नया तरीका और इनसे कैसे बचें, पढ़ें इस खास रिपोर्ट में.

वापस मिल गई रकम हजरतगंज की कंस्ट्रक्शन कंपनी के दफ्तर में काम करने वाली भावना टंडन उन खुशनसीबों में से हैं जिनके खाते से साइबर अपराधियों ने गाढ़ी कमाई निकाल ली लेकिन, समय रहते पुलिस को सूचना और साइबर सेल की सक्रियता ने भावना के खाते से उड़ाई गई रकम को वापस भी दिला दिया.

ठगों ने अपनाया नया तरीका दरअसल, साइबर अपराधियों ने लॉकडाउन के बाद से लोगों को ठगने के लिए नया तरीका अपनाया है. ऑनलाइन शॉपिंग के एप की आड़ में साइबर अपराधी एनीडेस्क, क्विक सपोर्ट, टीमव्यूअर जैसे वो ऐप्स डाउनलोड करवा रहे हैं जिससे मोबाइल का कंट्रोल ऑटोमेटिक साइबर अपराधियों के पास पहुंच रहा है. जैसे ही मोबाइल का पूरा कंट्रोल साइबर अपराधियों के पास पहुंचता वो आपके बैंक खाते में जमा रकम पल भर में निकाल रहे हैं.

खाते से निकल गए पैसे भावना टंडन के साथ भी साइबर अपराधियों ने ऐसा ही तरीका अपनाया. भावना ने बीते महीने एसबीआई का क्रेडिट कार्ड लिया. बैंक की तरफ से वेरिफिकेशन भी हो गया लेकिन एक दिन अचानक भावना के फोन पर दोबारा से केवाईसी की कॉल आई. भावना ने फोन पर जैसे ही बताया कि उसका तो केवाईसी हो गया तो साइबर अपराधियों ने तुरंत उसका नाम जन्मतिथि कार्ड नंबर बताकर भरोसा दिया और फिर 7999 के पहले ट्रांजैक्शन पर इनाम का लालच दे दिया. साइबर अपराधियों ने भावना से एसबीआई का एप हटाने को कह दिया. भावना ने जैसे ही एसबीआई का एप डिलीट किया उसके खाते से पैसा निकलने लगा और इस तरह दो बार में 49999 रुपए खाते से निकल गए.

काम कर रही है लखनऊ साइबर सेल टीम ऐसे मामलों पर बीते कई महीनों से काम कर रही लखनऊ साइबर सेल ने सिर्फ 2 महीने में 20 लाख की रकम लोगों की वापस कराई है. अक्टूबर महीने में 10 लाख 19,664 रुपए और अब तक नवंबर में 800000 की रकम वापस कराई है.

लॉकडाउन के बाद बढ़े मामले लखनऊ साइबर सेल को अमूमन 1 महीने में 15 से 20 शिकायत ऐसे ही ऑनलाइन ठगी की मिल रही हैं. लॉकडाउन के दौरान इन शिकायतों का सिलसिला ज्यादा ही बढ़ा है. पहले जो अपराधी एटीएम कार्ड ब्लॉक होने, बैंक खाता बंद होने के नाम पर लोगों को फोन कर ठग रहे थे अब उन अपराधियों ने टीवी रिचार्ज, क्रेडिट कार्ड एक्टिव कराने, कभी कोई सॉफ्टवेयर डिलीट करवाते हैं तो कोई एप मोबाइल में डाउनलोड हैं और ऐसे ही ठगी हो रही है.

समय रहते करें शिकायत बीते 3 महीनों में इस नए ट्रेंड से ठगी की 54 शिकायतें सिर्फ लखनऊ साइबर सेल को मिली हैं, जिसमें समय रहते शिकार हुए व्यक्ति ने साइबर सेल को संपर्क किया तो उनका भावना टंडन की तरह पैसा वापस भी आ गया. ऐसे 37 मामलों में साइबर सेल पैसा वापस करा चुकी है. लेकिन, तमाम मामलों में ग्राहक के देर से संपर्क करने के कारण रकम वापसी नहीं हो पाती है.

ये भी पढ़ें:

प्रयागराज: हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- नीलगाय और अन्य जानवरों से कैसे बचेगी किसानों की फसल, बताएं क्या है नीति

सीतापुर: कार से टकराने के बाद खाई में पलटी बस, 2 दर्जन से अधिक लोग हुए घायल, 5 की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget