एक्सप्लोरर

उपेंद्र अग्रवाल की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम! वकीलों ने सीएम को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग

UP News: लखनऊ की सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी ने उपेंद्र अग्रवाल के कार्यकाल से जुड़े कामों की जांच के लिए सीएम को पत्र लिखा हैं.

Lucknow News: लखनऊ के जॉइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर का इस पद से हस्तांतरण होने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं. वहीं लखनऊ के जेसीपी एलओ के पद पर अमित वर्मा को तैनाती दे दी गई है.लखनऊ के सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री अमरेश पाल सिंह ने सीएम योगी को पत्र लिखकर उनके कार्यकाल में ही दर्ज हुए मुकदमों के जांच की मांग की है.

लखनऊ के सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री अमरेश पाल सिंह ने सीएम योगी को संबोधित पत्र में लिखा है- 'सेन्ट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ के कार्यालय में बहुत से अधिवक्ताओं ने शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त कराये है. जिसके क्रम में आपको अवगत कराना है कि गत दिनों सोशल मीडिया पर 112 अधिवक्ताओं की सूची वायरल हो रही थी. जिसमें अधिवक्ताओं के नाम, पते मुकदमें व उनकी पंजीकरण संख्या अंकित थी. सूची के सम्बन्ध में समाचार पत्रों में भी प्रकाशन हुआ था कि उपरोक्त अधिवक्ताओं का पंजीकरण निरस्त करने का आग्रह पुलिस द्वारा किया गया है.'

रिपोर्ट के बारे में जांच किया जाना आवश्यक
उपेन्द्र कुमार अग्रवाल संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था द्वारा उक्त सूची का खंडन किया गया था. सूची के वायरल होने से अधिवक्ताओं को काफी मानसिक आघात पहुंचा.ऐसी दशा में उक्त सूची के बारे में जांच कराकर दोषी व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए श्री उपेन्द्र कुमार अग्रवाल जी के लखनऊ में कानून व्यवस्था के पद पर कार्यरत होने के दौरान उनके क्रियाकलापों, कृत्यों, कार्यों एवं इनके आदेशो से दर्ज हुई प्रथम सूचना रिपोर्ट के बारे में जांच किया जाना आवश्यक है. 

उपेंद्र अग्रवाल को मिला नया पद
उपेंद्र अग्रवाल लखनऊ में जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर तैनात थे.लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाने के बाद उपेंद्र अग्रवाल अपनी कमर में दर्द का कारण बताते हुए मेडिकल लीव पर चले गए हैं.उपेंद्र अग्रवाल की जगह पहले डीआईजी किरीट राठौर को तैनाती मिली थी. तब अधिकारी को इस बात की उम्मीद थी कि उपेंद्र अग्रवाल छुट्टी से लौटने के बाद वापस उसी पद पर ज्वाइन करेंगे. पर एक दिन पहले शासन से जारी आदेश में उपेंद्र अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, लखनऊ में नवीन तैनाती मिल गई है.

ये भी पढ़ें: यूपी में पुलिस VS वकील? धमकी के बाद हटाए गए लखनऊ के जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर उपेंद्र अग्रवाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget