एक्सप्लोरर

UP Coronavirus News: लखनऊ के इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर का सीएम योगी ने किया निरीक्षण, जानें क्या कुछ कहा?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भीड़-भाड़ से बचने के साथ-साथ लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की. उन्होंने लखनऊ के ICCC के कार्य की तारीफ भी की.

UP Corona News: उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अब खुद सीएम योगी खुद फील्ड पर आ गए हैं. सोमवार को सीएम योगी ने लखनऊ के इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेन्टर (ICCC) का निरीक्षण किया, और निरीक्षण के बाद बोले "कोरोना महामारी की तीसरी लहर आ चुकी है. लेकिन ये दूसरी लहर जितनी खतरनाक नहीं है. अब तक जितने केस आए अधिकतर लोग होम आइसोलेशन में हैं. कुल एक्टिव केस में 99 फीसदी लक्षण रहित हैं. हर जगह ICCC काम कर रहे हैं. सीएम ने कहा, 15 जनवरी तक 15 से 17 साल के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है".

दूसरी लहर से कम खतरनाक है तीसरी लहर

सीएम योगी ने कहा कि कोविड पॉजिटिव लोगों के साथ संवाद बनाकर मेडिसिन किट व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं. दूसरी लहर में कोरोना की चपेट में आने पर 12 से 15 दिन लगते थे और सामान्य केस में भी अगर लंग्स इन्फेक्टेड होते थे तो 1 महीना या इससे अधिक भी लगते थे. लेकिन इस बार अगर कोई 3 दिन भी रेस्ट लेता है तो रिपोर्ट नेगेटिव हो जा रही है. सतर्कता और सावधानी कोरोना के सबसे बड़े बचाव के उपाय हैं. जो बुजुर्ग, पहले से बीमार, बच्चे, कमजोर सबको बचाना होगा. सीएम योगी ने कहा, बीमारी तो बीमारी होती है, हल्के में न लें. प्रतिदिन दो से ढाई लाख टेस्ट कर रहे हैं. 72 हजार निगरानी समितियां काम कर रही है. जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली उनकी सूची बनाकर उन्हें प्रेरित भी कर रहे हैं.

वैक्सीन लगाने और सतर्कता बरतने की अपील की 

भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें. शासन की गाइड लाइन का पालन करें, मास्क का इस्तेमाल जरुर करें. देश में 150 करोड़ वैक्सीन लग चुकी है. यूपी में 21 करोड़ 38 लाख से अधिक वैक्सीनशन हो चुका है. जितना अधिक वैक्सीनशन होगा, कोरोना उन पर कम प्रभाव डालेगा. लखनऊ के ICCC को देखा, बहुत अच्छे ढंग से काम हो रहा. वैक्सीन, निगरानी समिति, कोरोना प्रबंधन सब काम हो रहा. नाईट कर्फ्यू इसी सतर्कता के साथ लगाया गया है, इस,इसमें सहयोग करें. मानवता की रक्षा के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और वैक्सीन लें. 

ये भी पढ़ें- 

Delhi Corona Cases: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना से 17 लोगों की मौत, संक्रमित हुए 19 हज़ार से ज्यादा लोग

'हॉकी स्टिक और बॉल' होगा पंजाब लोक कांग्रेस का चुनाव चिन्ह, कैप्टन अमरिंदर ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं...', अजय राय विवाद पर बोले इमरान मसूद
'छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं...', अजय राय विवाद पर बोले इमरान मसूद
यूपी के 9 लाख किसानों को 493 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी
यूपी के 9 लाख किसानों को 493 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी
CM योगी की पहल से दिल्ली में सजी फिल्मी सितारों की रामलीला, बाल कलाकारों ने किया मंचन
CM योगी की पहल से दिल्ली में सजी फिल्मी सितारों की रामलीला, बाल कलाकारों ने किया मंचन
युवाओं को रोजगार से जोड़ने के योगी सरकार के मिशन को गति, 800 पदों पर मिलेगा अवसर
युवाओं को रोजगार से जोड़ने के योगी सरकार के मिशन को गति, 800 पदों पर मिलेगा अवसर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget