एक्सप्लोरर

Delhi Corona Cases: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना से 17 लोगों की मौत, संक्रमित हुए 19 हज़ार से ज्यादा लोग

Delhi Corona Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर बढ़ कर 25 फीसदी तक पहुंच गई है. बीते 24 घंटे में लगातार दूसरे दिन 17 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है.

Delhi Corona Update: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना से 17 लोगों की मौत का आंकड़ा सामने आया है. वहीं इससे पहले कोरोना से 9 लोगों की मौत हुयी थी. हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक़ दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 19,166 नए कोरोना मामले सामने आये है और इसके साथ ही दिल्ली  में कोरोना के सक्रिय मरीज़ों की संख्या भी अब 65,806 तक पंहुच गयी है. करीब 8 महीने में इतने ज़्यादा सक्रिया मरीज़ों की संख्या नज़र आ रही है, इससे पहले 15 मई को सक्रिय मरीज़ों की संख्या 66,295 थी. इसी के साथ आज संक्रमण दर भी बढ़कर 25 फीसदी तक पंहुच गयी है. इसे ऐसे समझें कि अब टेस्ट कराने वाला हर चौथा व्यक्ति संक्रमित पाया जा रहा है.

हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक़ दिल्ली में इस वक्त 44028 मरीज़ होम आइसोलेशन में है. पिछले 24 घंटे में डिस्चार्ज हुए मरीज़ों का संख्या की बात करें तो, पिछले 24 घंटे में 14076  मरीज डिस्चार्ज हुये हैं. इस बीच पिछले 24 घंटे में 76,670 टेस्ट कराये गये जिनमें से 66,327 RTPCR टेस्ट किये गये जबकि 10,343 एंटीजन टेस्ट किये गये. इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन्स की संख्या भी बढ़कर अब 14,200 हो गयी है. दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती मरीज़ों का संख्या पर नज़र डालें तो दिल्ली में इस वक्त 1999 मरीज़ अस्पतालों में भर्ती है, जिनमें 443 मरीज़ आईसीयू बेड पर है तो 503 मरीज़ ऐसे है जो ऑक्सीजन बेड या वेंटिलेटर पर भर्ती है.

आज DDMA की अहम बैठक
 
इससे पहले आज दिल्ली में तेज़ी से बढ़ते इन कोरोना मामलों को लेकर आज दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथोरिटी ( DDMA ) की एक महत्वपूर्ण बैठक हुयी. वर्चुअल माध्यम से हुयी इस बैठक की अध्यक्षता उपराज्यपाल अनिल बैजल ने की, बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, रेवेन्यू मिनिस्टर कैलाश गहलोत, मुख्य सचिव विजय देव, नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल और दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया समेत स्वास्थ्य विभाग के कई बडे अधिकारी मौजूद थे. 

रेस्टोरेन्ट और बार में डाइन इन सर्विस पर लगा प्रतिबंध

इस मीटिंग में पाबंदियों को बढ़ाते हुये फ़ैसला लिया गया कि रेस्टोरेंट और बार में बैठकर खाने पर अब पूरी तरह रोक रहेगी सिर्फ़ होम डिलीवरी या टेक-अवे की ही इजाज़त होगी. इसके साथ ही वीकली मार्केट को लेकर भी फ़ैसला लिया गया है, इसमें कहा गया है कि अब हर ज़ोन में रोज़ाना केवल एक ही साप्ताहिक बाजार खोलने की अनुमति होगी. 

इसे भी पढ़ेंः
ABP Opinion Poll: पूर्वांचल और पश्चिमी UP में कौन मार रहा है बाज़ी, BJP और SP की सीटों में  कितना बड़ा है फासला, जानें

एनसीआर में भी लागू हो वीकेंड कर्फ़्यू

DDMA की मीटिंग में दिल्ली सरकार ने इस पर ज़ोर दिया कि जो भी पाबंदी दिल्ली में लगी है वो एनसीआर यानि नोएडा, ग़ाज़ियाबाद और गुरुग्राम जैसी जगहों पर भी लागू होनी चाहिये क्योंकि अक्सर ये देखा जाता है कि लोग दिल्ली में पाबंदी के बाद एनसीआर की तरफ़ रूख करने लगते हैं. दिल्ली सरकार ने मीटिंग में ख़ासतौर पर वीकेंड कर्फ़्यू को लेकर कहा कि वीकेंड कर्फ़्यू एनसीआर में भी लागू होना चाहिये.


इसे भी पढ़ेंः
ABP Opinion Poll Live: पंजाब में ‘AAP’ सबसे आगे, उत्तराखंड-मणिपुर में कांटे की टक्कर, जानें यूपी में वापसी करेंगे CM योगी या बाजी मारेंगे अखिलेश?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget