एक्सप्लोरर

सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट को बताया सरकार की शीर्ष प्राथमिकता वाली परियोजना, कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर एयरपोर्ट को सरकार की शीर्ष प्राथमिकता वाली परियोजना बताया है. उन्होंने कहा कि सिविल एविएशन के क्षेत्र में यूपी ऊंची उड़ान भरने वाला प्रदेश है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, जेवर के विकास को सरकार की शीर्ष प्राथमिकता वाली परियोजना कहा है. मुख्यमंत्री योगी, सोमवार को जेवर एयरपोर्ट के लिए चयनित विकासकर्ता ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की तरफ से गठित यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के बीच स्टेट सपोर्ट एग्रीमेंट के हस्ताक्षरित होने के मौके पर परियोजना की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे.

सीएम योगी ने की तारीफ इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि कोविड-19 की विभीषिका के बावजूद अब तक जिस तेजी, पारदर्शिता से जेवर एयरपोर्ट के काम हुए हैं, उसने प्रदेश की नई कार्य संस्कृति को प्रदर्शित किया है. इस एयरपोर्ट में हवाई पट्टियों की संख्या 2 से बढ़ाकर 6 करने का निर्णय लिया गया है. सीएम ने जेवर एयरपोर्ट के लिए चयनित विकासकर्ता ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से उन्हें हरसंभव मदद मिलेगी.

परियोजना प्राथमिकता से पूरी की जाएगी मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 30 वर्ष से लंबित इस प्रकरण के संबंध में मार्च 2017 में ही हमने तय किया कि देश-प्रदेश के हित में ये परियोजना प्राथमिकता से पूरी की जाएगी. सीएम ने कहा कि 2017 में प्रदेश में सिर्फ दो हवाई अड्डे (लखनऊ और वाराणसी) ही क्रियाशील थे. मात्र 3 वर्ष में गोरखपुर, हिंडन, आगरा, प्रयागराज और अब बरेली सहित 5 अन्य एयरपोर्ट क्रियाशील हो गए हैं.

मात्र दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट थे सीएम योगी ने कहा कि देश के सबसे बड़े प्रदेश में मात्र दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट थे, लेकिन कुशीनगर और अयोध्या के एयरपोर्ट के साथ बहुत जल्द यहां 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होंगे. सीएम ने कहा कि अच्छी कनेक्टिविटी हो तो विकास भी रफ्तार पकड़ता है. 21 एयरपोर्ट और 7 हवाई पट्टियों के क्रियाशील होने की प्रक्रिया चल रही है. ये प्रयास सिविल एविएशन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की ऊंची उड़ान भरने वाले होंगे.

सीएम योगी ने दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने कहा कि रनवे में आने वाले ग्राम रेही के मजरे नगला गनेशी की आबादी को सबसे पहले शिफ्ट किया जाए. ये कार्य प्रत्येक दशा में 6 मार्च तक पूरा कर लिया जाए. विस्थापित आबादी के भूखंड आवंटन की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए. इसका लाइव प्रसारण भी किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि विस्थापन के लिए अपर आयुक्त मेरठ मंडल की अध्यक्षता में समिति गठित की जाए. प्रेक्षक के रूप में सेवानिवृत्त आईएएस और सेवानिवृत्त न्यायाधीश को नामित किया जाना उचित होगा. यही नहीं उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जेवर एयरपोर्ट परियोजना के कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए. गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि विस्थापित आबादी के पुनर्वास के लिए जेवर बांगर में 48.0979 हेक्टेयर भूमि का प्रबंध कर लिया गया है.

होगी कनेक्टिविटी की सुविधा सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार जेवर एयरपोर्ट के लिए चार लाइन की कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करेगी. वर्तमान सड़कों के अपग्रेड, मॉर्डनाइज और मेंटेन किए जाने का काम होगा, साथ ही एयरपोर्ट को मेट्रो रेल से भी जोड़ने का पूरा प्रयास किया जाएगा. यही नहीं यूटिलिटी से संबंधित सभी सेवाओं को पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाएगा.

मंत्री ने सीएम योगी का जताया आभार मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट जेवर के अंदर और बाहर स्वच्छता और सुरक्षा प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाना चाहिए. एयरपोर्ट के विकास के लिए सभी प्रकार की बाध्यकारी अनुमतियां प्राप्त हो चुकी हैं. आगे भी प्रदेश सरकार अपने स्तर की सभी आवश्यक अनपत्तियां समय से जारी करेगी. विकासकर्ता कम्पनी की ओर से क्रिस्टाफ श्लेनमन ने प्रदेश सरकार की नीतियों की सराहना की तो नागरिक उड्डयन मंत्री नन्दगोपाल नन्दी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया.

ये भी पढ़ें:

CM योगी के दावे पर अखिलेश बोले- बीजेपी के 45 विधायक भी नहीं जीतेंगे, 2022 में 350 सीटें जीतेगी सपा

Exclusive: सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा- यूपी विधानसभा चुनाव में 350 सीटें जीतेगी BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारी नहीं कर पाएंगे ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारी नहीं कर पाएंगे ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget