एक्सप्लोरर

Yogi Adityanath News: लापरवाही बरतने पर सीएम योगी सख्त, तीन जिलों के डीएम से तलब किया जवाब

UP News: ठंड से बचाव के लिए योगी सरकार ने 75 जिलों के लिए 29 करोड़ रुपए सरकार ने जारी किये हैं. यूपी के 72 जिलों ने कंबल खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जबकि तीन जिलों में काम अटका हुआ है.

Cold Attack In UP: प्रदेश में शीतलहर और ठंड के मद्देनजर योगी सरकार ने अलाव और कंबलों की मुकम्मल व्यवस्था करने के निर्देश पहले ही दे दिये हैं. प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसके लिए 29 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किये जा रहे हैं. वहीं 72 जिलों में कंबलों की खरीद का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि तीन जिलों में विलंब होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी व्यक्त की है. सीएम के निर्देश पर तीनों जिलों के जिलाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि कहीं पर भी अलाव और कंबल की कमी ना होने पाए. साथ ही कंबल की गुणवत्ता से भी किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए. 

जिलों में कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था की निगरानी सीधे मुख्य सचिव स्तर पर की जा रही है. सरकार की ओर से प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए जहां कंबल की खरीद के लिए 27.27 करोड़ रुपए खर्च किये जा रहे हैं वहीं अलाव के लिए 1.77 करोड़ की व्यवस्था की गई है. अबतक प्रदेश के 72 जिलों में कंबलों क्रय की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जबकि कानपुर देहात, संभल और एटा में इस कार्य में हो रहे विलंब पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इनके जिलाधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये हैं. 

अब तक 45 हजार से ज्यादा कंबल वितरित
20 दिसंबर तक प्रदेश में 3,30,794 कंबलों की खरीद पूरी कर ली गई है, जबकि 45,293 कंबलों को वितरित भी किया जा चुका है. वहीं प्रदेशभर में 1,199 रैन बसेरों को संचालित किया जा चुका है. साथ ही अलाव जलाने के लिए प्रति तहसील 50 हजार रुपये भी योगी सरकार ने आवंटित कर दिये हैं. मुख्यमंत्री ने खादी ग्राम उद्योग बोर्ड से खुली निविदा के माध्यम से गोरखपुर, अयोध्या, मिर्जापुर, वाराणसी, मुरादाबाद मंडलों द्वारा L-1 की दर से कुल 24 हजार कंबल खरीदने के निर्देश दिए हैं. योगी सरकार की ओर से प्रदेश में शीतलहर के मद्देनजर राज्य आपदा मोचक निधि में 120 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

ये भी पढ़ें: Year Ender 2023: यूपी पुलिस पर इस साल 2 हत्याकांड ने खड़े किए सवाल, खत्म हुआ 25 साल पुराना साम्राज्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget