एक्सप्लोरर

Lucknow Corona Update: लखनऊ में लगातार तीसरे दिन सामने आए कोरोना के इतने नए मामले, 28 मरीज हुए ठीक

उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में कोविड-19 के 52 नए मामले दर्ज किए गए हैं. बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 286 नए मामले पाए गए हैं.

UP Covid Update: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मंगलवार को कोविड-19 के 52 नए मामले सामने आए हैं. यह लगातार तीसरा दिन है जब कोविड के 52 मामले शहर में दर्ज किए गए हैं. बीते 24 घंटे में जितने मामले सामने आए हैं इनमें से 14 में इन्फ्लुएंजा के लक्षण मिले हैं. वहीं बताया जा रहा है कि इस अवधि में 28 मरीज कोविड-19 से मुक्त हो गए हैं.

जिले के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोविड पॉजिटिव पाए गए 14 में जहां इन्फ्लुएंजा के लक्षण मिले हैं वहीं 7 की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है. जबकि छह को उस वक्त पॉजिटिव पाया गया जब वे अपनी अन्य बीमारियों का इलाज कराने के लिए रूटीन चेक-अप करवा रहे थे. इनमें से बाकी वैसे मरीज हैं जो कोविड-19 मरीज के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए हैं.

ऑक्सीजन प्लांट की जांच के लिए भेजी जाएगी टीम

उधर, जिले के सर्वेंलास अधिकारी डॉ. मिलिंद वर्धन ने बताया कि मरीज अपने घर पर ही होम आइसोलेशन के दौरान ठीक हो रहे हैं और उनके हालत पर नजर रखी जा रही है. स्वास्थ्य विभाग जल्द ही सभी जिला अस्पतालों में अपनी टीम भेजेगी ताकि ऑक्सीजन प्लांट काम कर रहा है या नहीं इसकी जांच हो पाए. इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा मरीजों की संख्या बढ़ने पर जरूरी चीजों की कमी न हो. 

UP Weather Forecast: यूपी में 'लू' का सितम समाप्त, आज से बरसेंगे बादल, जानें- किन-किन जिलों में होगी बरसात

यूपी के इन शहरों में आए नए मामले

बता दें कि उत्तर प्रदेश में फिलहाल एक्टिव केस की 1500 से अधिक है. वहीं, राज्य में बीते 24 घंटे में 286 लोग संक्रमित पाए गए हैं, सबसे ज्यादा मामले गौतमबुद्ध नगर में मिले है जहां 59 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं. इसके अलावा गाजियाबाद 28, महाराजगंज में 21 और झांसी में 11 मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं, हरदोई, मरेठ, कानपुर, वाराणसी, आगरा, बुलंदशहर, औरैया, देवरिया, प्रयागराज, रायबरेली, अलीगढ़, गोरखपुर और सीतापुर में कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं, पूरे भारत में पिछले 24 घंटों में 8,822 मामले दर्ज किए गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस अवधि में 5718 लोग कोरोना की चपेट से बाहर आ गए हैं. फिलहाल देश में 53,637 एक्टिव केस हैं. 

ये भी पढ़ें -

Sitapur News: एटीएम कार्ड बदलकर निकालते थे पैसे, पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि पकड़े गए चार आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं...', अजय राय विवाद पर बोले इमरान मसूद
'छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं...', अजय राय विवाद पर बोले इमरान मसूद
यूपी के 9 लाख किसानों को 493 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी
यूपी के 9 लाख किसानों को 493 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी
CM योगी की पहल से दिल्ली में सजी फिल्मी सितारों की रामलीला, बाल कलाकारों ने किया मंचन
CM योगी की पहल से दिल्ली में सजी फिल्मी सितारों की रामलीला, बाल कलाकारों ने किया मंचन
युवाओं को रोजगार से जोड़ने के योगी सरकार के मिशन को गति, 800 पदों पर मिलेगा अवसर
युवाओं को रोजगार से जोड़ने के योगी सरकार के मिशन को गति, 800 पदों पर मिलेगा अवसर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget