एक्सप्लोरर

Lucknow News: लखनऊ के बालगृह में चार मासूमों की मौत, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप, मंत्री ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

लखनऊ (Lucknow) राजकीय बालगृह में चार बच्चियों की मौत के बाद मजिस्ट्रेट (Magistrate) जांच के भी आदेश दिए हैं. इस संबंध में बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बयान दिया है.

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में प्राग नारायण रोड स्थित राजकीय बालगृह में पांच दिनों में चार बच्चियों की मौत को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए उसके अधीक्षक को निलंबित कर दिया है और मजिस्ट्रेट (Magistrate) जांच के भी आदेश दिए हैं. जिला प्रशासन ने इन बच्चियों की ठंड से मौत की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि मौत के कारणों के बारे में सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल पायेंगी.

इस बारे में महिला कल्याण, बाल विकास और पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बताया कि ये चार बच्चियां कम वजन, जकड़न, दस्त, बुखार थैलीसीमिया से पीड़ित थीं. इनका विभिन्न चिकित्सालयों में उपचार कराया जा रहा था. मंत्री ने भी इन बच्चियों की मौत ठंड से होने की बात को पूर्णत: गलत और भ्रामक बताया है. 

राजकीय बालगृह में नवजात से लेकर दस साल के बच्चे रखे जाते हैं. यह महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित है. यहां निराश्रित, लावारिस एवं परित्यक्त नवजात शिशुओं को बाल कल्याण समीति के आदेश से रखा जाता है. इस बाल गृह में फिलहाल 28 नवजात सहित कुल 75 बच्चे रह रहे हैं. उनका पालन पोषण उत्तर प्रदेश का महिला कल्याण विभाग करता है.

डेढ़ महीने से साढ़े पांच महीने की थीं बच्चियां
बालगृह में शहर में पाये जाने वाले निराश्रित, लावारिस और परित्यक्त नवजात शिशुओं को रखा जाता है. शहर में कहीं भी पाये गये लावारिस शिशु को यहां रखा जाता है. उनके इलाज से लेकर खानपान आदि सभी जिम्मेदारियां इस बाल गृह की होती है. महिला कल्याण विभाग के जिला परिवीक्षा अधिकारी विकास सिंह ने गुरुवार को बताया कि बाल गृह में चार बच्चियों की मौत 10 और 14 फरवरी के बीच इलाज के दौरान हुई है जो डेढ़ महीने से साढ़े पांच महीने की थीं.

उन्होंने कहा कि इन बच्चियों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं मिली है. उनका कहना था कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा. उनके अनुसार घटना के मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं. सिंह के मुताबिक राजकीय बालगृह के अधीक्षक किंशुक त्रिपाठी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है. 

UP Politics: BJP सांसद संघमित्रा मौर्य पर योगी सरकार के मंत्री का बड़ा दावा, पिता स्वामी प्रसाद मौर्य का बचाव करने पर दिया जवाब

इलाज के दौरान हुई मौत
उन्होंने बताया कि बाल गृह में पांच दिनों में चार गंभीर रूप से बीमार शिशुओं को उपचार के दौरान किंग जार्ज मेडिकल कालेज विश्वविदयालय और सिविल अस्पताल लखनऊ में चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. जिला प्रशासन ने इन बच्चियों की ठंड से मौत होने की बात को खारिज करते हुए कहा कि इन बच्चियों की स्वास्थ्य स्थिति संस्था में प्रवेश समय से ही गंभीर थी और इनका निरंतर उपचार कराया जा रहा था लेकिन इन्हें बचाया नही जा सका. इन बच्चियों का वजन 1200 ग्राम से 1600 ग्राम के मध्य था.

मंत्री मौर्य ने एक बयान में कहा कि विभागीय अधिकारियों ने बाल गृह का निरीक्षण बुधवार को किया गया. उन्होंने कहा कि संस्था में शिशुओं की संख्या अधिक होने के कारण इनके आवास हेतु एक अतिरिक्त कक्ष की व्यवस्था करायी गयी जिससे असुविधा और संक्रमण से बच्चों का बचाव सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच हेतु मुख्य परिवीक्षा अधिकारी एवं विभागीय चिकित्साधिकारी की संयुक्त समीति का गठन कर विस्तृत जांच आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए गये, जिसके उपरान्त दोषी कर्मियों के विरूध्द कार्रवाई की जायेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget