एक्सप्लोरर

Lucknow News: BJP विधायक राजेश्वर सिंह ने दिव्यांगजनों को बांटे 50 लाख रुपये के 800 उपकरण, कही ये बात

Lucknow News: बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की तारीफ की और कहा कि सरकार ने दिव्यांगों की पेंशन भी बढ़ाई है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की सरोजिनी नगर (Sarojini Nagar) सीट से बीजेपी विधायक डॉ राजेश्वर सिंह (Rajeshwar Singh) ने आज दिव्यांगजनों को 50 लाख रुपये की लागत के 800 उपकरण बांटे. इसके साथ ही उन्होंने जनता के सामने 24 घंटे उपलब्धता का संकल्प किया. बीजेपी विधायक (BJP MLA) ने कहा कि दिव्यांगजनों को निःशुल्क जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा और ब्याजमुक्त आसान ऋण तथा उनके आश्रितों को निःशुल्क शिक्षा दिलाना ही मेरा लक्ष्य है. दिव्यांग भाई-बहनों को किसी की दया नहीं, समर्थन और आत्मनिर्भरता चाहिए.

सरोजनीनगर से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने सरोजनीनगर के 1000 दिव्यांगजनों को 50 लाख की लागत से सहायक उपकरण वितरण बांटे. इस कार्यक्रम में 650 यूडीआईडी कार्ड, 60 मेडिकल प्रमाणपत्र एवं 800 दिव्यांगजन सहायता उपकरणों का वितरण किया गया. इसके साथ ही दिव्यांगजनों को प्रमाणपत्र एवं जरुरतमंदों को कंबल प्रदान कर उन्हें भविष्य में हर सुविधा का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया. 

दिव्यांगजनों को बांटे उपकरण

बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि वो दिव्यांगजनों के सतत उत्थान के लिए संकल्पित हैं. उनके प्रयास से दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए क्षेत्र में नि:शुल्क कैंप लगाकर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्र के दिव्यांगजनों को उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है. इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकारों ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्ण योजनाएं चलाई हैं. उनकी पेंशन भी बढ़ाई है. केंद्र व प्रदेश सरकार की हर वेलफेयर योजना में 5 प्रतिशत दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण तय किया है. 

राजेश्वर सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य सभी दिव्यांगों के चेहरे पर मुस्कान लाना है और उन्हें व्यापक सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिलाना है. दिव्यांगजनों के लिए सर्वोत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लेते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि हमें दिव्यांगजनों के विकास हेतु कौशल विकास के सुलभ अवसर प्रदान कराना है. ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें. 

ये भी पढ़ें- Watch: 'गंगा पर चलने वाले क्रूज में शराब परोसने वाला बार भी है', अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget