एक्सप्लोरर

UP: लखनऊ में बर्थडे पार्टी में हमला करने वाले सात गिरफ्तार, मुख्य आरोपित अब भी फरार

यूपी की राजधानी लखनऊ में बर्थडे पार्टी में हमला करने वाले सात आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपित अब भी फरार हैं. बाइकर्स के इस गैंग ने बर्थडे पार्टी में घुसकर हमला और मारपीट की थी.

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में बर्थडे पार्टी में हमला करने के मामले में पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिए गए हैं. बाइकों से आए करीब डेढ़ दर्जन लड़कों ने रविवार को बर्थडे पार्टी में पहुंचकर मारपीट की थी. ये बर्थडे पार्टी पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी सेक्टर 7 में हो रही थी. इस मामले में 14 नामजद में से सात आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपित अभी भी फरार है. दरअसल, 5 दिन पहले हुए मामूली से विवाद के बाद बदला लेने के लिए बाइकर्स के इस गैंग ने बर्थडे पार्टी में घुसकर हमला और मारपीट की.

14 नामजद में 7 आरोपित गिरफ्तार

इस मामले में संदीप और विकास कनौजिया की तहरीर पर पीजीआई पुलिस ने 14 नामजद समेत अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने हमले में शामिल नामजद साहिल चौधरी, बागेश्वर यादव, प्रदुम सिंह, विशाल यादव, अभिषेक यादव, आदर्श और आयुष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि मुख्य आरोपित वीर यादव, बउवा, सुदीप और रोचक अब भी फरार हैं. बताया जा रहा है कि सभी आरोपित 18-20 साल की उम्र के हैं.

पिछले हफ्ते हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक, पिछले हफ्ते वीर यादव का वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-5 में कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया था. मारपीट में उसको चोट भी आई थी. इसी घटना का बदला लेने के लिए रविवार को वीर अपने अन्य साथियों के साथ वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-7 के उस घर पहुंचा, जहां बर्थडे पार्टी हो रही थी और मारपीट की. बता दें कि मुख्य आरोपित वीर यादव, विजय उर्फ बउवा और रोचक के खिलाफ पहले भी पीजीआइ थाने में मुकदमा दर्ज हो चुका है. रोचक ने खुली जीप में सवार होकर 31 मई 2017 को तेलीबाग चौकी पर बम फेंका था. इसमें एक सफारी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा था. तब भी उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी. बहरहाल, पुलिस मुख्य आरोपितों की तलाश में जुटी है.

यह भी पढ़ें:

UP: भांजी के साथ छेड़छाड़ की तहरीर पुलिस में दी, तो बदमाशों ने गाजियाबाद के पत्रकार को मार दी गोली

यूपी: एबीपी गंगा की खबर का असर, मेरठ के टॉप टेन बदमाशों के घर पुलिस की दबिश, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget