एक्सप्लोरर

UP के 242 साल पुराने हनुमान मंदिर में खिला अनोखा फूल, बना आकर्षण का केंद्र, देखने आ रहे लोग

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के अलीगंज हनुमान मंदिर में इन दिनों पारिजात वृक्ष के फूल को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर आ रही है. पारिजात वृक्ष के फूलों को लेकर मंदिर सचिव ने दी जानकारी.

Parijat Tree in Lucknow: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के अलीगंज का हनुमान मंदिर इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है. सुर्खियों में रहने की वजह पारिजात वृक्ष का फूल है. वाराणसी का ये हनुमान मंदिर 242 साल पुराना है. मंदिर में लगे पारिजात वृक्ष के फूल को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है.

हनुमान मंदिर के सचिव और भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी राजेश पांडे ने पारिजात वृक्ष के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, ' समुद्र मंथन के 14 रत्नों में पारिजात वृक्ष भी शामिल है. इस वृक्ष की उत्पत्ति को लेकर कहा जाता है कि इसे स्वर्ग से लाकर धरती पर लगाया गया था. पारिजात का ये वृक्ष मंदिर परिसर में काफी समय से लगा हुआ है. लेकिन पहली बार साल 2023, मई के महीने में इस वृक्ष में फूल हमने देखे थे. जानकारों के मुताबिक इस वृक्ष में फूल खिलने का महीना नवंबर होता है. ऐसे में मई के महीने में वृक्ष से फूल की उत्पत्ति के कारण श्रद्धालु इसे देखने के लिए मंदिर आ रहे हैं.'

मंदिर सचिव ने बताया पारिजात वृक्ष का महत्व
उन्होंने आगे कहा कि, 'पारिजात वृक्ष की अनोखी बात ये है कि इस वृक्ष में रात के समय ही फूल खिलते हैं. लेकिन सुबह होते होते ये फूल स्वर्णिम हो जाता है. दोपहर के वक्त ये फूल मुरझा जाता है. जानकार बताते हैं कि इसके फूलों को तोड़ा नहीं जाता है. बीते वर्ष धनतेरस के मौके पर वृक्ष में लगे 151 फूलों को हमने माता लक्ष्मी को चढ़ाया था. ज्येष्ठ के मंगलवार में श्रद्धालुओं की भारी संख्या मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए आती है. ऐसे में जैसे इस वृक्ष का प्रचार होगा, श्रद्धालुओं की संख्या उतनी ही बढ़ेगी.'

मंदिर सचिव राजेश पांडे ने कहा, 'पारिजात के ये पेड़ प्रदेश में कई जगह लगे हुए हैं, लेकिन पुष्प निकलने की बात कहीं से सामने नहीं आई है. यहां क्योंकि मंदिर है और श्रद्धालु आते रहते हैं तो इस वजह से लोगों ने इसपर ध्यान दिया है. खुशी की बात है कि ये तीसरा साल है, जब वृक्ष में से पुष्प लगातार निकल रहे हैं. अब इसे भगवान की कृपा ही कह सकते हैं. क्योंकि ये मंदिर 6 मई 1787 में निर्मित हुआ था. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेड़ के पास नल लगाया गया है, ताकि लोग उसमें पानी डाल सके. मंदिर में लगे पारिजात वृक्ष को लेकर लोगों में काफी श्रद्धा है.'

यह भी पढ़ें- यूपी में मदरसों के खिलाफ योगी सरकार के एक्शन पर भड़कीं मायावती, कहा- रवैया बदलें तो बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 महीने में 23 को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, फैमिली कोर्ट में ट्रांसफर
6 महीने में 23 को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, फैमिली कोर्ट में ट्रांसफर
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
फारूक अब्दुल्ला के पाक-कश्मीर वाले बयान पर भड़के यूपी के मौलाना, सुनाई खरी-खोटी
फारूक अब्दुल्ला के पाक-कश्मीर वाले बयान पर भड़के यूपी के मौलाना, सुनाई खरी-खोटी

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget