एक्सप्लोरर

Ramcharitmanas Row: अखिलेश यादव ने BJP को बताया 'धार्मिक वैज्ञानिक', रामचरितमानस की चौपाइयों पर मांगी राय

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP को 'धार्मिक वैज्ञानिक' बताते हुए रामचरितमानस की चौपाइयों को समझाने की मांग की है. अखिलेश ने कहा कि BJP नहीं चाहती कि समाज जाति व्यवस्था से मुक्त हो.

Ramcharitmanas Row: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी से रामचरितमानस की चौपाइयों को समझाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें समझा दिया जाए, तो वे सवाल पूछना बंद कर देंगे. अखिलेश ने कहा कि उन्हें रामचरितमानस से कोई दिक्कत नहीं है 'लेकिन जो गलत है वो गलत है.' उन्होंने कहा कि बीजेपी 'धार्मिक वैज्ञानिक' है और सब कुछ जानती है, इसलिए उन्हें हमें समझाना चाहिए.

बता दें कि सपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने पिछले महीने एक बयान देकर प्राचीन ग्रंथ रामचरितमानस पर एक विवाद खड़ा कर दिया था. उन्होंने कहा था कि कवि-संत तुलसीदास ने महाकाव्य के कुछ छंदों में पिछड़ों, दलितों और महिलाओं के लिए अपमानजनक संदर्भों का इस्तेमाल किया था.

जातिगत जनगणना करवाना नहीं चाहती BJP- अखिलेश
लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश ने कहा कि मैं हर दिन सुबह कम से कम एक घंटे भजन सुनता हूं. समाजवादी भगवान विष्णु के सभी अवतारों को मानते हैं. लेकिन अगर विपक्ष कुछ सवाल उठा रहा है, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनका जवाब देना चाहिए. सपा प्रमुख ने कर्ण (महाभारत के एक योद्धा) के बारे में भी बात की, जो एक शूद्र परिवार में पले-बढ़े थे. इस दौरान अखिलेश ने कहा कि शूद्र होने के कारण उन्हें भी अपमान का सामना करना पड़ा और जिन लोगों ने समाज को जातियों में विभाजित किया, वे जातिगत जनगणना नहीं चाहते हैं. अगर वे लोग जातिगत जनगणना करवाते हैं, तो वे सत्ता से बाहर हो जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अगर हम सत्ता में आए तो प्रदेश में तीन महीने में जातिगत जनगणना कराएंगे.

BJP नहीं चाहती समाज जाति व्यवस्था से मुक्त हो- अखिलेश
अखिलेश ने आगे कहा कि जाति व्यवस्था 5 हजार साल पुरानी समस्या है, यह एक दिन में दूर नहीं होगी. यदि आप महाभारत पढ़ते हैं, तो आपको पता चलेगा कि कर्ण को क्या-क्या सहना पड़ा था. यह भी पढ़ें कि प्रख्यात कवि रामधारी सिंह दिनकर ने कर्ण के बारे में क्या लिखा है. उन्होंने लिखा है कि शूद्र होने के कारण कर्ण को कष्ट उठाना पड़ा. इसके साथ ही अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी नहीं चाहती कि समाज जाति व्यवस्था से मुक्त हो. उन्होंने कहा कि ये लोग नहीं चाहते कि पिछड़ों और दलितों को संविधान में दिए गए अधिकार प्राप्त हों. जातिगत जनगणना के बाद ही ये जाति के सदस्य नौकरियों में आरक्षण के माध्यम से अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकेंगे.

उन्होंने आगे कहा, समाजवादियों ने कभी किसी का अपमान नहीं किया, उन्होंने सभी को स्वीकार किया. हम सभी शास्त्रों का सम्मान करते हैं. कुछ चीजें हमने प्रधानमंत्री के लिए छोड़ दी हैं. बीजेपी वाले 'धार्मिक वैज्ञानिक' हैं, उन्हें समझाने दीजिए (रामचरितमानस के छंद), हम सवाल पूछना बंद कर देंगे.

ये भी पढ़ें: UP Politics: रामचरितमानस विवाद के बीच वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव बोले- 'प्रभु राम का रथ, सपा का पथ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget