एक्सप्लोरर

Lucknow Suicide: नौकरी नहीं मिलने से निराश छात्रा ने दे दी जान, अखिलेश यादव बोले- 'बीजेपी का जाना ही समाधान'

UP News: बेटी की खुदकुशी से से पिता ओंकार सिंह को गहरा सदमा लगा है. छात्रा नौकरी नहीं मिलने से निराश थी. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मौजूदा समय में सरकारी नौकरियों का न होना कारण बताया.

Akhilesh Yadav on Girl Suicide Case: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही लखनऊ की छात्रा ने जिंदगी से निराश होकर सुसाइड कर लिया. छात्रा पिछले 5 वर्षों से सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी थी. परीक्षा में सफलता नहीं मिलने पर निराश छात्रा ने फांसी के फंदे से झूलकर जान दे दी. मूल रूप से रायबरेली की रहने वाली छात्रा ने खुदकुशी नोट लिखा है. पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट बरामद हो गया है. सुसाइड नोट की पुलिस जांच कर रही है. बेटी की मौत से पिता ओंकार सिंह सदमे में हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार से सवाल पूछा है.

छात्रा की खुदकुशी पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने लिखा कि नौकरी नहीं मिलने से निराश प्रतियोगी छात्रा का आत्महत्या करना अत्यंत दुखद और चिंतनीय विषय है. बीजेपी के पास न वर्तमान की समस्याओं का जवाब है और न भविष्य का सपना… बीजेपी का जाना ही समाधान है. अखिलेश यादव ने पोस्ट के माध्यम से बीजेपी की सरकार पर निशाना साधते हुए मौजूदा समय में सरकारी नौकरियों का न होना कारण बताया. 


Lucknow Suicide: नौकरी नहीं मिलने से निराश छात्रा ने दे दी जान, अखिलेश यादव बोले- 'बीजेपी का जाना ही समाधान

माता पिता को संबोधित सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा, "मुझे माफ कर दीजिएगा, मैं आप लोगों के सपने को पूरा नहीं कर पाई. ना ही नौकरी मिल पाई, ना ही शादी के लिए अच्छा रिश्ता मिला. रिश्ते की तलाश में पापा को नाकामी हाथ लगती है. शायद मेरी किस्मत ही खराब है. मैं इतने दिनों के लिए ही दुनिया में आई थी. आप सब लोग अपना ध्यान रखना. आशु ,दीक्षा अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना. खुदकुशी के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं. इसलिए जांच पड़ताल की जरूरत नहीं है. मेरी गलती पर माफ कर दीजिएगा."

माता-पिता को संबोधित सुसाइड नोट में बयान किया दर्द

छात्रा ने आगे लिखा, "मुझे पता है मैं आप लोगों को परेशान कर रही हूं, लेकिन मेरे पास कोई दूसरी चॉइस नहीं है. पापा आज मैंने सब से बात कर ली है. मम्मी पापा आप सब मुझे माफ कर दीजिएगा. मैं एक अच्छी लड़की नहीं बन पाई और ना ही आप लोगों के लिए कुछ कर पाई कि आपको मुझ पर गर्व हो. मैंने कभी अपने लिए नहीं सोचा. बस पापा- मम्मी आप सबके लिए ही रही."

सुसाइड नोट में लिखा, "आशु, दीक्षा मैं किसी के काबिल नहीं. आशु भैया मैं जा रही हूं लेकिन अब तुम्हें मम्मी पापा का ध्यान रखना और अपना सपना पूरा करना है. अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना. एंट्रेंस पेपर देकर पॉलिटेक्निक करना है. इसके बाद सिविल बीटेक की तैयारी करके इंजीनियर बनना है. मेरा पासवर्ड नंबर मेरे व्हाट्सएप पर है. बाकी दीक्षा के लिए क्या ही बोलूं. अब वह समझदार और बड़ी हो गई है."

साथ ही ये भी कहा, "उसे अब मेरी क्या जरूरत. लेकिन तुम दोनों लड़ाई ज्यादा नहीं करना. हमेशा एक दूसरे के साथ पापा का ध्यान रखना. आशु कभी दूसरों के लिए अपनी जिंदगी खराब नहीं करना. पहले अपना कैरियर बनाना फिर कुछ और सोचना. दीक्षा तुम भी भैया से ज्यादा लड़ाई मत करना. एक दूसरे का सहारा बनना.अब तुम लोगों को कोई मेरे जैसे चिल्लाने वाला नहीं होगा." 

ACP श्वेता श्रीवास्तव की बेटे की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, सार्थक सिंह और देवश्री वर्मा को पुलिस ने दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget