एक्सप्लोरर

लखनऊ के KGMU में अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, अवैध मकानों और दुकानों को कराया गया खाली

UP News: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी कैंपस में बने अवैध मकान और दुकान को प्रशासन ने शनिवार को खाली करवा दिया. इस दौरान लोगों ने कहा कि, हम यहां 50 सालों से रह रहे हैं. प्रशासन ने गलत किया.

Lucknow News: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) कैंपस में बने अवैध मकान और दुकानों को शनिवार को प्रशासन ने खाली करवा दिया. कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. कई परिवारों ने आरोप लगाया कि वे पिछले 50 साल से यहां रह रहे थे और अब अचानक उन्हें बेघर कर दिया गया है.

लोगों का कहना है कि उनका जन्म भी इसी इलाके में हुआ था. परिवारों ने बताया कि बीते 6 महीनों से उन्हें मकान और दुकान खाली करने के नोटिस दिए जा रहे थे, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई थी कि शायद कोई रास्ता निकल आएगा. शनिवार को जब प्रशासन ने कार्रवाई की तो लोग अपना सामान गाड़ियों और लोडरों में भरते नजर आए. कई महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सड़क किनारे बैठकर रोते दिखे.

बेघर लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई पर क्या कहा?
एबीपी न्यूज से बात करते हुए एक पीड़ित ने कहा, “अब हम कहां जाएं? छोटे-छोटे बच्चे हैं, न घर बचा, न दुकान. अब न रोजगार है, न सिर छुपाने की जगह.” वहीं हिंदू महासभा के नेताओं और केजीएमयू के कुछ कर्मचारियों का कहना है कि इन लोगों ने यूनिवर्सिटी परिसर में अवैध तरीके से मजार बनाकर अतिक्रमण कर लिया था.

हिंदू महासभा के नेता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा, “यहां डॉक्टरों और स्टाफ के लिए आवास और सुविधाएं तैयार की जाती हैं, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने जगह घेर ली थी. कई सालों से शिकायत हो रही थी. अब प्रशासन ने सही कदम उठाया है.” केजीएमयू कर्मचारी रामबाबू ने भी कहा कि वर्षों से अवैध कब्जा हो रहा था, जिससे विश्वविद्यालय की व्यवस्था प्रभावित हो रही थी. अब कैंपस को सही ढंग से विकसित किया जा सकेगा.

केजीएमयू के प्रवक्ता ने क्या कहा?
तस्वीरों में साफ दिख रहा था कि लोग अपने घरों से सामान निकालकर सड़क पर बैठे हुए हैं. प्रशासन ने मकान और दुकानों को खाली कराते हुए सख्ती बरती, हालांकि कई लोग बार-बार निवेदन करते रहे कि उन्हें कुछ समय और दिया जाए ताकि वे अपने रहने और रोजी-रोटी का इंतजाम कर सकें.

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी उत्तर भारत के सबसे पुराने और बड़े मेडिकल संस्थानों में से एक है. यहां मरीजों और मेडिकल स्टाफ के लिए आवास और अन्य सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रशासन समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करता रहा है. विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि कैंपस को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना उनकी प्राथमिकता है.

वही केजीएमयू के प्रवक्ता डॉक्टर केके सिंह ने कहा कि जो अफवाह उड़ाई गई की मजार को तोड़ा जा रहा है तो केजीएमयू की तरफ से मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि किसी मजार को हाथ नहीं लगाया गया है. लेकिन जो मजार से काफी दूर अतिक्रमण हुआ था, जो विश्वविद्यालय की जगह पर अवैध कब्जा था उसे हटाने की कार्रवाई की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- यूपी की सना की जिंदगी भारत-PAK के रिश्तों में उलझी, बॉर्डर से ही वापस भेजा घर

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget