एक्सप्लोरर

लखनऊ: निर्माणधीन मकान में हुआ हादसा, मिट्टी धंसने से 3 मजदूर दबे, रेस्क्यू कर भेजा गया अस्पताल

लखनऊ के ऐशबाग पुल के पास राजेन्द्र नगर में एक दीवार गिर गयी है, जिसके मलबे के नीचे 3 व्यक्ति दब गये हैं. इस सूचना पर तुरंत नाका थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उनके रेस्क्यू किया गया.

Lucknow News: लखनऊ के नाका हिंडोला क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर में एक निर्माणाधीन मकान में बड़ा हादसा उस वक्त हो गया, जब बेसमेंट बनाने के लिए खुदाई की जा रही थी और तभी मिट्टी धंसने से तीन मजदूर उसमें फंस गए. मजदूरों के फंसने के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल मच गया. हालांकि तुरंत स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ.

पुलिस के आने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ और उसके बाद काफी मशक्कत से तीनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला जा सका. बाहर निकालने के बाद मजदूरों को तुरंत बलरामपुर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है. सूत्रों के माने तो प्राथमिक जांच में बेसमेंट की बेतरतीब हुई खुदाई को दुर्घटना की वजह बताई जा रही है. 

घटना होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि ऐशबाग पुल के पास राजेन्द्र नगर में एक दीवार गिर गयी है, जिसके मलबे के नीचे 3 व्यक्ति दब गये हैं. इस सूचना पर तुरंत नाका थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे के नीचे से तीनों घायल व्यक्तियों को निकाला गया. जो व्यक्ति घायल हैं वो सभी सीतापुर के रहने वाले हैं.

'अमित शाह लोगों को डराना चाहते...', द साबरमती रिपोर्ट को ट्रैक्स फ्री करने बोले सपा नेता लाल बिहारी यादव

अस्पताल में चल रहा इलाज
इसमें एक का नाम दयालू है तो दूसरे का नाम सरोज है और तीसरा सरोज की पत्नी फूलमती है. इन सभी को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से निकाल कर इलाज के लिए एंबुलेंस से बलरामपुर अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. शुरुआती जांच में मजदूरों के पास सुरक्षा उपकरण न होने के बात भी निकल के सामने आई है.

वहीं एलडीए के मुताबिक इस जगह का बेसमेंट और ग्राउंड फर्स्ट फ्लोर का नक्शा पास था और नक्शे के अनुरूप खुदाई हो रही थी. हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है. संभावना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget