एक्सप्लोरर

लखनऊ: 3 मेट्रो स्टेशन को देर रात बम से उड़ने की धमकी मिली, डायल 112 पर मिली थी धमकी

राजधानी लखनऊ में दहशत फैलाने के लिए हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन समेत 2 स्टेशन में बम होने की सूचना पुलिस को दी गई थी. यह सूचना डायल 112 के कंट्रोल रूम पर रात 10:55 बजे आई.

UP Bomb Threats: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कल देर रात 11:00 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब डायल 112 पर हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन , चारबाग स्टेशन और आलमबाग स्टेशन को बम से उड़ाने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने स्टेशन परिसर को खाली कर लिया और तुरंत बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड को बुलाया गया. पूरे स्टेशन परिसर की जांच की गई. हालांकि इस दौरान सर्च ऑपरेशन में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली.

सूबे की राजधानी लखनऊ में दहशत फैलाने के लिए हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन समेत 2 स्टेशन में बम होने की सूचना पुलिस को दी गई थी. यह सूचना डायल 112 के कंट्रोल रूम पर रात 10:55 बजे आई और कंट्रोल रूम से इसकी जानकारी तुरंत पुलिस कमिश्नर कार्यालय को भेजी गई. जहां से पूरी राजधानी में अलर्ट घोषित किया गया. इसके बाद एडीसीपी मध्य मनीष सिंह, एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल, इंस्पेक्टर हुसैनगंज रामकुमार गुप्ता अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और थोड़ी देर में बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा और फिर पूरे स्टेशन को की तलाशी ली गई . हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

सभी थाने अलर्ट
इस काल के बाद अलर्ट के तहत हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन के अलावा आलमबाग बस अड्डा, आलमबाग मेट्रो स्टेशन, चारबाग रेलवे स्टेशन, हजरतगंज समेत कई मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाते हुए जांच की गई. वहीं सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया. इस दौरान लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता और एसएसएफ के जवान इस कार्रवाई में जुटे रहे.

महाकुंभ 2025: सीएम योगी के सामने संतों ने की महाकुंभ के इंतजामों की जमकर तारीफ, दिलाया ये भरोसा

शुरुआती जांच में पुलिस को कॉलर की अंतिम लोकेशन लखनऊ के बर्लिंगटन चौराहे स्थित एफआई टावर के पास की मिली है. वहीं इसके बाद युवक का फोन बंद हो गया है. पुलिस ने कॉलर को पकड़ने के लिए दो टीमों के साथ मध्य जोन की सर्विलांस टीम को भी लगाया है. शुरुआती जांच में पुलिस को मौके पर कुछ भी नहीं मिला है और सूचना फर्जी निकली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget