एक्सप्लोरर

ट्रेन में शराब पीकर हंगामा कर रहे थे युवक, परेशान ओम बिरला ने आधी रात को बुलाई पुलिस

ट्रेन में सफर कर रहे लोकसभा स्पीकर ओम के बगल वाले कूप में युवकों ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया। युवकों को जब लोकसभा स्पीकर के पीए ने समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने उनकी बात को अनसुना कर दिया। इसके बाद युवको पर पुलिस ने कार्रवाई की।

मथुरा, एजेंसी। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से रविवार रात को इंदौर जा रही 12416 इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रहे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के बगल के कूपे में शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों को सबक सिखाने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस ने बताया कि 'लोकसभा अध्यक्ष ने जब अपने पीए राघवेंद्र को उन्हें समझाने के लिए भेजा तो युवक उनसे ही भिड़ गए। तब उन्होंने अपने पीए को इसकी सूचना रेलवे नियंत्रण कक्ष को देने का निर्देश दिया। देर रात करीब एक बजे जब ट्रेन मथुरा जंक्शन पर पहुंची तो रेलवे सुरक्षा बल के थाना प्रभारी ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और सोमवार को रेलवे मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।'

ट्रेन में शराब पीकर हंगामा कर रहे थे युवक, परेशान ओम बिरला ने आधी रात को बुलाई पुलिस

राजकीय रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 12416 इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के प्रथम श्रेणी एसी कोच में सफर कर रहे थे। वह में कोटा जा रहे थे। जैसे ही रात में करीब 11 बजे ट्रेन ने निजामुद्दीन स्टेशन छोड़ा, उनके बगल वाले कूपे में बैठे दिल्ली और गुरुग्राम के पांच युवकों ने शराब पीनी शुरू कर दी और कुछ देर बाद हंगामा करने लगे, जिससे अपनी-अपनी बर्थ पर सो रहे लोग असहज महसूस करने लगे।

रेलवे पुलिस के मुताबिक, 'यह सब देखकर बिरला ने अपने सहायक राघवेंद्र को उन्हें समझाने के लिए भेजा। लेकिन युवक उनसे (राघवेंद्र) ही भिड़ गए, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष के निर्देश पर राघवेंद्र ने रेलवे नियंत्रण को मामले की जानकारी दी और मामले में कार्रवाई करने को कहा। ट्रेन के मथुरा पहुंचने पर रेलवे सुरक्षा बल का पूरा दस्ता वहां पहुंचा और आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। रेलवे सुरक्षा बल को उनके कूपे से शराब की बोतलें, नमकीन, ग्लास एवं कोल्ड ड्रिंक की बोतलें बरामद हुईं।

ट्रेन में शराब पीकर हंगामा कर रहे थे युवक, परेशान ओम बिरला ने आधी रात को बुलाई पुलिस

आरपीएफ थाना प्रभारी सीबी प्रसाद ने बताया कि, 'पकड़े गए युवकों में दिल्ली के विकास डागर और राजीव (दोनों 36 साल) निवासी गोपाल नगर, नजफगढ़, मनोज (40) निवासी छावला, नई दिल्ली तथा गुरुग्राम के काकडोला, फर्रुखनगर के अमरप्रीत (40) एवं पतली, हाजीपुर के प्रीतम (42) शामिल हैं। इनके खिलाफ ट्रेन में शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget