एक्सप्लोरर

UP Politics: राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने पर सपा नेता अमीक जामेई ने किया बड़ा दावा, स्मृति ईरानी को दी चुनौती

UP Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बार फिर से अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, जिसे लेकर यूपी की सियासत गर्मा गई है. वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से भी इस प्रतिक्रिया सामने आई है.

Lok Sabha Election 2024: केरल की वायनाड सीट से सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस बार फिर अमेठी (Amethi) से चुनाव लड़ सकते हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अजय राय (Ajay Rai) ने इस बात का दावा किया है, जिसे लेकर प्रदेश की सियासत गर्मा गई है. बीजेपी नेता इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं उनका दावा है कि पहले वो रायबरेली सीट को ही बचा लें. वहीं इस मुद्दे पर अब समाजवादी पार्टी की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा प्रवक्ता अमीक जामेई ने राहुल गांधी के बहाने स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को आड़े हाथों लिया और उन्हें चुनौती तक दे डाली. 

राहुल गांधी के अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने की खबर पर सपा प्रवक्ता अमीक जामेई ने कहा कि, "जब से राहुल गांधी जी सदस्यता बहाल हुई है बीजेपी और आरएसएस तो छोड़िए स्मृति ईरानी की हालत भी बहुत खराब है. फ्लाइंग किस के आरोपों का उनका फॉर्मूला तो नहीं चला और अब ये बात भी सामने आ रही है राहुल गांधी अपनी सीट अमेठी से चुनाव लड़ेंगे."

सपा नेता ने दी प्रतिक्रिया

अमीक जामेई ने कहा कि "वो बेशक वो बड़े नेता हैं. अमेठी में लोग उनसे प्यार करते हैं ये तय होगा, लेकिन समृति ईरानी जी को अब बताना पड़ेगा कि अमेठी की जनता ने आपको खदेड़ना क्यों शुरू किया? अमेठी की जनता ने आपको विश्वासघाती क्यों बनाया..? डबल इंजन की सरकार में एक प्रोजेक्ट अगर स्मृति ईरानी जी बता दें तो बहुत बड़ी बात होगी."

बीजेपी ने किया तीखा हमला

राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की खबर पर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है. बीजेपी नेता मोहसिन रजा ने कहा कि मैं राहुल गांधी ये कहना चाहता हूं कि इस बार आप अपनी अम्मी जान की सीट बचाने का प्रयास करिए, क्योंकि इस बार भाजपा 80 की 80 सीटें जीतने जा रही है, अमेठी ने तो आपको पहले ही छोड़ दिया था. वहीं बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी को अमेठी स्वीकार करने के मूड में नहीं है उन्हें किसी और राज्य की तलाश करनी चाहिए. 

आपको बता दें कि शुक्रवार को यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया था कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिल्कुल अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और अगर प्रियंका गांधी भी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती है. हमारा एक-एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा.

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ फिल्म 'जेलर' देखने जाएंगे सुपरस्टार रजनीकांत, आज करेंगे मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के SA अपार्टमेंट पर चलेगा बुलडोजर, जांच में खराब मिली बिल्डिंग
लखनऊ के SA अपार्टमेंट पर चलेगा बुलडोजर, LDA की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
अखिलेश-आजम की मुलाकात पर अनुप्रिया पटेल के विधायक की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अखिलेश-आजम की मुलाकात पर अनुप्रिया पटेल के विधायक की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अयोध्या दीपोत्सव में 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के 1000 कलाकार दिखाएंगे दम
अयोध्या दीपोत्सव में 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के 1000 कलाकार दिखाएंगे दम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget