एक्सप्लोरर

Loksabha Election 2024: सत्यपाल मलिक ने सुझाया बीजेपी को हराने का फॉर्मूला, कहा- 'मायावती को वोट ट्रांसफर करने से रोकना होगा'

UP Politics: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बीजेपी ने जो सोचा है आने वाले दिन वैसे नहीं रहने वाले हैं. उन्होंने बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष को वी पी सिंह का फॉर्मूला अपनाने की बात कही.

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है. इस बीच पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) न विपक्ष को एक ऐसा फॉर्मूला सुझाया है जिसके आधार पर 2024 में बीजेपी (BJP) को पटखनी दी जा सकती है. सत्यपाल मलिक ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) में बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष को पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह (VP Singh) का फॉर्मूला अपनाना होगा. इसके साथ ही उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) को लेकर भी कहा कि विपक्ष को ध्यान रखना होगा कि कही मायावती अपना वोट बीजेपी के पक्ष में ट्रांसफर न करवा दें. 

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए हाल ही में हिमाचल चुनाव में कांग्रेस की जीत और बिहार में आरजेडी-जेडीयू के साथ आने का स्वागत किया वहीं गुजरात के नतीजों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात तो भाजपा का ही है उसमें हार-जीत का कोई मतलब नहीं हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने आने वाले दिनों को लेकर जो सोचा है वो नहीं रहने वाला हैं. इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष का पूर्व पीएम वी पी सिंह के फॉर्मूले को अपनाने की बात कही.

विपक्ष को सुझाया वीपी सिंह वाला फॉर्मूला

सत्यपाल मलिक ने कहा कि विपक्ष कभी एकजुट नहीं हो सकता क्योंकि उसमें सभी प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं. इसका एक ही हल सिर्फ वीपी सिंह का फॉर्मूला ही है. सभी दल मिलकर तय कर लें कि बीजेपी उम्मीदवार को किस सीट पर कौन सबसे मजबूत टक्कर दे सकता है और इसी आधार पर अपने उम्मीदवार उतारें. अगर एक उम्मीदवार के आगे विपक्ष एक कैंडिडेट को ही उतारता है तो बीजेपी के लिए मुश्किल हो जाएगी. 

राहुल की पदयात्रा से दक्षिण में बीजेपी बाहर

पूर्व राज्यपाल ने इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की भी तारीफ की और कहा कि राहुल गांधी ने दक्षिण भारत से बीजेपी को बाहर कर दिया है वहां पर बीजेपी की कोई चर्चा भी नहीं कर रहा है. लेकिन अगर उत्तर भारत में वन टू वन हो जाए तो बीजेपी के लिए मुश्किल हो जाएगा. 

सत्यपाल मलिक ने कहा कि विपक्ष अगर कांग्रेस के साथ कोई मोर्चा बनाए तो ही उसका फायदा होगा. कांग्रेस साथ हुई तो अल्पसंख्यक वोट बंटेगा नहीं. अखिलेश यादव वे अति पिछड़ों को अपने साथ जोड़ लिया है. ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद जाट और मुस्लिम समाज पूरी तरह विपक्ष के साथ जुड़ जाएगा. ऐसे में सिर्फ मायावती को हैंडल करना जरुरी होगा. वो कहीं अपना वोट बैंक बीजेपी को ट्रांसफर न कर दें, इसे रोकना जरूरी होगा. 

ये भी पढ़ें- PM Modi Mother Dies: पीएम मोदी की मां के निधन पर भावुक हुए सीएम योगी, कहा- 'मां पूरी दुनिया होती है, निधन पुत्र के लिए असहनीय'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget