एक्सप्लोरर

Loksabha Election 2024: इमरान मसूद की कांग्रेस में वापसी होते ही अजय राय का बड़ा दावा, भारत जोड़ो यात्रा का किया जिक्र

UP News: बसपा से निकाले गए इमरान मसूद ने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर लिया है. इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद देश में अलग माहौल बना.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के बड़े मुस्लिम नेताओं में गिने जाने वाले इमरान मसूद की घर वापसी हो गई. हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तारीफ करने के कारण बसपा से निष्कासित होने के बाद आज उन्होंने कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर से ज्वाइन कर लिया. इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतने वाली है.

इमरान मसूद की घर वापसी के मौके पर समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि देश में बदलाव का माहौल बन रहा है. उनका कहना है कि यह माहौल कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पूरे देश में बना. जिसके कारण हाल ही में हुए कर्नाटक और हिमाचल के विधानसभा चुनाव में देखने को मिला.

भारत जोड़ो यात्रा के बाद देश में बदला माहौल

अजय राय ने बातचीत के दौरान कहा कि 'राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पूरे देश में एक अलग माहौल बन गया है. मल्लिकार्जुन खरगे के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रियंका गांधी की लगातार मेहनत करने से देश में अलग माहौल बना है.' उनका कहना है कि 'इस वातावरण के कारण हिमाचल और कर्नाटक में चुनाव जीते गए. इसके चलते पूरे उत्तर भारत में आप देखेंगे कांग्रेस पार्टी का डंका बजेगा और कांग्रेस को जोरदार जीत हासिल होगा. कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलेगी.'

इमरान मसूद ने दिया प्रियंका और राहुल गांधी को धन्यवाद

वहीं कांग्रेस में दोबारा शामिल हुए इमरान मसूद का कहना है कि वह कभी भी कांग्रेस पार्टी को नहीं छोड़ना चाहते थे. इसके साथ ही उन्होंने दोबारा कांग्रेस का हिस्सा बनने का मौका देने के लिए प्रियंका गांधी और राहुल गांधी  का धन्यवाद दिया है. वहीं आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने साफ किया है कि जहां से पार्टी उन्हें टिकट देगी वह वहीं से लड़ने को तैयार हैं.

यह भी पढ़ेंः 
UP News: बेटी पैदा होने पर पत्नी को दिया तलाक, पति ने दूसरी महिला से की शादी, अब पुलिस ने लिया ये एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget