एक्सप्लोरर

मायावती बोलीं- ममता बनर्जी को टारगेट कर रहे मोदी-शाह, दबाव में काम कर रहा चुनाव आयोग

बीएसपी अध्यक्ष मायावती अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थन में उतर आईं हैं। मायावती ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी और अमित शाह ममता बनर्जी को टारगेट कर रहे हैं।

लखनऊ, एबीपी गंगा। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है। मायावती पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थन में उतरीं और पश्चिम बंगाल में आज चुनाव प्रचार थमने को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मायावती ने आरोप लगाया कि यह स्पष्ट है कि पीएम मोदी, अमित शाह और उनके नेता ममता बनर्जी को टारगेट कर रहे हैं। मायावती ने आगे कहा कि यह बहुत ही खतरनाक और अन्यायपूर्ण प्रवृत्ति है, जो देश के पीएम को करना शोभा नहीं देता है।

पश्चिम बंगाल में समय से पहले चुनाव प्रचार रोक पर उठाया सवाल 

इतना ही नहीं, चुनाव आयोग पर पश्चिम बंगाल में समय से पहले चुनाव प्रचार रोकने पर सवाल उठाते हुए मायावती ने कहा, 'चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है, लेकिन आज रात 10 बजे से... सिर्फ इसलिए क्योंकि पीएम की दिन में दो रैलियां हैं। अगर उन्हें प्रतिबंध लगाना था तो आज सुबह से क्यों नहीं लगाया? यह अनुचित है और चुनाव आयोग दबाव में काम कर रहा है।

आज रात 10 बजे के बाद प.बंगाल में चुनाव प्रचार पर रोक

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा और मंगलवार को कोलकाता में समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़े जाने के मामले संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने आदेश जारी कर कहा कि पश्चिम बंगाल में 16 मई को रात 10 बजे से हर प्रकार का चुनाव प्रचार अभियान प्रतिबंधित हो जाएगा। हालांकि, तय समय के मुताबिक 19 मई को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार 17 मई की शाम को खत्म होना था। मायावती के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी चुनाव आयोग के इस फैसले की आलोचना की है और आरोप लगाया है कि आयोग ने पीएम को उपहार दिया है।

अंतिम चरण में पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर मतदान

बता दें कि लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में देश के आठ राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को मतदान होना है। इसमें पश्चिम बंगाल की 9 सीटें भी शामिल हैं। अब चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पश्चिम बंगाल को छोड़कर इस चरण के मतदान से 48 घंटे पहले, 17 मई को शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा।

कब और कैसे हुई हिंसा?

  • मंगलवार को बीजेपी और टीएमसी समर्थकों के बीच अमित शाह के रोड शो के दौरान हिंसक झड़पें हुईं थीं। हालांकि, बंगाल में हर चरण के चुनाव में हिंसा देखने को मिली है।
  • रोड शो के दौरान हिंसा की वजह से अमित शाह को बीच में ही अपना कार्यक्रम खत्म करना पड़ा था।
  • इस दौरान समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ दी गई थी।
  • इस घटना को लेकर बीजेपी और टीएमसी एक-दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं।
  • वहीं, कांग्रेस और वामदलों ने भी बीजेपी पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget