एक्सप्लोरर

अलवर रेपकांड पर राजनीति गरम, मायावती का पलटवार- मोदी न बताएं, हमें क्या करना चाहिए

अलवर रेप कांड को लेकर पीएम मोदी और बीएसपी सुप्रीमो मायावती के बीच जंग छिड़ी हुई है। मायावती ने इस मामले को लेकर पीएम पर अबतक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत हमला किया है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। अलवर रेप कांड को लेकर राजनीति गरमाती जा रही है। मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीएसपी सुप्रीमो मायावती के बीच जंग छिड़ गई है। पीएम मोदी के हमले के बाद अब मायावती ने उनपर पलटवार करते हुए कहा कि इस घटना के दोषियों पर अगर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वह कोई राजनीतिक फैसला जरूर लेंगी, लेकिन मोदी ये न बताएं कि उन्हें क्या करना है।

मायावती का पीएम मोदी पर पलटवार

मायावती ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम को निशाने पर लेते हुए कहा, 'अलवर दुष्कर्म मामले पर पहले नरेंद्र मोदी चुप थे, लेकिन मेरे बोलने के तुरंत बाद इस घटना की आड़ में वे अपनी घृणित राजनीति करने पर उतर आए, ताकि चुनाव में उनकी पार्टी को फायदा पहुंचे। ये बेहद शर्मनाक है।'

मायावती का पीएम पर व्यक्तिगत हमला

इस दौरान मायावती पीएम पर व्यक्तिगत हमला करती भी नजर आईं। मायावती ने कहा कि मोदी दूसरों की बहन, बेटियों और पत्नियों की इज्जत कैसे कर सकते हैं, जो वो अपनी ही पत्नी को छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कहा, 'मुझे ये पता चला है कि बीजेपी नेताओं की पत्नियां अपने पतियों के मोदी के करीब जाने से डरती हैं। वे ये सोचकर घबराती है कि कहीं ये मोदी अपनी पत्नी की तरह हमारे पतियों को भी अलग न करवा दे।'

पीएम मोदी ने क्या कहा था

बता दें कि पीएम मोदी ने रविवार को अलवर दुष्कर्म मामले लेकर मायावती का घेराव करते हुए कहा था कि वे घड़ियाली आंसू बहा रही हैं। उन्होंने कहा था कि अगर मायावती इस घटना को लेकर इतनी ही गंभीर है तो राजस्थान में उन्हें (बीएसपी) कांग्रेस से अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए।

'ऊना और वेमुला कांड के बाद क्यों नहीं दिया इस्तीफा?'

अब इस मामले में मायावती ने सख्त लहजे से पीएम मोदी पर पलटवार किया है। मायावती ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के ऊना और रोहित वेमुला जैसे कांड के बाद भी इस्तीफा क्यों नहीं देते हैं। मायावती ने कहा कि वेमुला मामले में तो मोदी ने अपने किसी भी मंत्री तक से इस्तीफा नहीं लिया और न ही कभी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए खुद के इस्तीफे की पेशकश की। इसलिए उन्हें अलवर घटना को लेकर किसी को भी सलाह देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। मेरी पार्टी पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए हमेशा तत्पर है।'

अलवर रेपकांड

बता दें कि राजस्थान के अलवर में दलित महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया, जिसकी देशभर में चर्चा है। आरोप है कि 26 अप्रैल को एक दलित महिला के साथ पांच लोगों ने उसके पति के सामने गैंग रेप किया। उन्होंने गैंगरेप का वीडियो भी बनाया था और बाद में उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बताया जा रहा है कि 26 अप्रैल को पीड़ित महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थी, तभी थानागाज़ी-अलवर बाइपास पर पांच लोगों ने उन्हें जबरन रोका और फिर उन्हें सूनसान इलाके ले जाकर पति के सामने पत्नी का गैंगरेप किया। इस मामले में दो मई को एफआईआर दर्ज हुई थी। अब इसी मामले को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। जहां बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने इस केस में राजस्थानी की कांग्रेस सरकार पर देरी से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है, जबकि राजस्थान की कांग्रेस सरकार को बीएसपी का समर्थन प्राप्त है। इसी को लेकर पीएम मोदी ने मायावती पर सवाल उठाया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget