एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'उनको भी नहीं पता होगा राम मंदिर बनेगा', मेरठ में अरुण गोविल का नाम लेकर बोले सीएम योगी

CM Yogi Meerut Rally: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 से पहले भारत में कोई विकास का कार्य नहीं होता था. भारत में 80 करोड़ लोगो को फ्री में राशन दिया जा रहा है, पाकिस्तान में लोग भूखे मर रहे हैं.

UP Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने बीजेपी उम्मीदवार अरुण गोविल के समर्थन में वोट मांगे. सीएम योगी ने इस दौरान कहा मेरठ लोक सभा क्षेत्र की जनता का उत्साह भाजपा-एनडीए की जीत की गारंटी है. सीएम योगी ने कहा कि अरुण गोविल जब रामायण सीरियल में भगवान राम का अभिनय कर रहे थे तब उनको भी नहीं पता होगा की अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर बनेगा और 500 वर्षो के बाद भगवान राम अपने महल में पधारेंगे.

सीएम योगी ने कहा कि अभी कल (17 अप्रैल) को ही राम जन्मोत्सव के मौके पर प्रभु राम का सूर्य तिलक भी हुआ है. कल अयोध्या धाम में 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आये थे. क्या कांग्रेस और समाजवादी पार्टी कभी प्रभु राम के लिए यह कार्य कर पाती नहीं करती. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत में कोई विकास का कार्य नहीं होता था. भारत में 80 करोड़ लोगो को फ्री में राशन दिया जा रहा है और पाकिस्तान के लोग भूखे मर रहे हैं. जितनी पाकिस्तान की आबादी भी नहीं है उससे ज्यादा लोगो को मोदी जी की सरकार में गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है.

बता दें कि पश्चिमी यूपी की मेरठ लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में वोटिंग होगी, इसके लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है. मेरठ सीट को लेकर बीजेपी पूरी तरह से चुनाव प्रचार में जुटी हुई है. इस सीट पर बीजेपी ने तीन बार के मौजूदा सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काटकर अरुण गोविल को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं समाजवादी पार्टी ने मेरठ सीट पर सुनीता वर्मा को टिकट दिया है. इसके अलावा बसपा ने इस सीट पर देवव्रत कुमार त्यागी को चुनावी मैदान में उतारा है. 

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ सकते हैं चुनाव! आज हो सकता है नाम का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget