एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: एकजुट हो रहे अखिलेश यादव के पुराने सहयोगी, स्वामी प्रसाद मौर्य को मिला इस दिग्गज का साथ

Lok Sabha Elections 2024: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने कुशीनगर में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में वोट देने की अपील की है.

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश की कुशीनगर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ उनके पुराने दो सहयोगियों ने हाथ मिला लिया है. इस सीट पर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव में ताल ठोंक रहे हैं और अब आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने उन्हें अपना समर्थन दिया है. 

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने कुशीनगर में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में वोट देने की अपील की है. उन्होंने एक चिट्ठी लिखकर अपने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों से स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए वोट देने की अपील की और उनके लिए चुनाव प्रचार में तन-मन-धन से जुटने को कहा है. 

चंद्रशेखर आजाद ने किया मौर्य का समर्थन
स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी चुनाव में उनकी ओर से मिले समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद किया है. मौर्य ने उनकी चिट्ठी शेयर करते हुए लिखा, 'आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय भाई एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी का कुशीनगर लोकसभा 65 से अपना समर्थन राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी यानी मुझे दिया. जिसके लिए एडवोकेट चंद्रशेखर भाई को बहुत-बहुत धन्यवाद.'

लोकसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का गठन किया है. जिसके बाद अब वो कुशीनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. हालांकि उन्होंने बाकी सीटों पर इंडिया गठबंधन को समर्थन देने का एलान किया है. वहीं चंद्रशेखर आजाद भी सपा के साथ थे. खतौली और रामपुर उपचुनाव में उन्होंने खुलकर सपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था. 

माना जा रहा था कि लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन की ओर से चंद्रशेखर आजाद को नगीना लोकसभा सीट दे सकते हैं लेकिन आखिरी वक्त में उनकी बातचीत टूट गई, जिसके बाद वो अकेले ही चुनाव मैदान में उतर गए. इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी उनका समर्थन किया था और अपने समर्थकों से उनके समर्थन में चुनाव प्रचार करने के निर्देश दिए थे. अब जब स्वामी प्रसाद मौर्य को जरूरत पड़ी तो चंद्रशेखर आजाद भी उनके साथ आ गए हैं. 

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी को सताई अखिलेश यादव की चिंता, मंच से कह दी बड़ी बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget