एक्सप्लोरर

राजा भैया ने सपा के साथ जाने के दिए संकेत, कहा- 'एंटी इनकंबेंसी है'

Lok Sabha Elections 2024: राजा भैया ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के बयान को बेतुका बताया और कहा कि बीजेपी का जो मौजूदा प्रत्याशी हैं उनके खिलाफ एंटी इनकंबेंसी है. ईवीएम से जनसेवक पैदा होते हैं.

UP Lok Sabha Elections 2024: पांचवें चरण के लोकसभा चुनावी के लिए हो रही वोंटिग के बीच कुंडा सीट से विधायक राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह सुर्खियों में हैं. राजा भैया ने समाजवादी पार्टी के साथ जाने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि जो मौजूदा प्रत्याशी हैं उनके खिलाफ एंटी इनकंबेंसी हैं. इसके साथ ही उन्होंने अनुप्रिया पटेल के बयान को भी बेतुका बताया और कहा कि इस बयान दो देने की जरूरत नहीं थी. 

उत्तर प्रदेश की कुंडा सीट से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के मुखिया राजा भैया आज वोटिंग के लिए पहुँचे थे, जहां मतदान के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए सपा के समर्थन का संकेत दिया. उन्होंने कहा कि यहां से मौजूदा सांसद हैं उनके खिलाफ एंटी इनकंबेंसी है.

अनुप्रिया पटेल के बयान पर भी दिया जवाब
वहीं इस दौरान जब उनसे केंद्रीय मंत्री और अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल के बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, 'वो बयान अनावश्यक था, उस बयान को देने की जरूरत नहीं थी..ईवीएम से राजा पैदा नहीं होता है, ईवीएम से जनसेवक पैदा होता है, ईवीएम से जनप्रतिनिधि पैदा होता है और उसकी आयु 5 वर्ष की होती है. पांच साल बाद जनता जनार्दन निर्णय करती है कि उसे पुनर्जन्म देना है या नहीं.' 

राजा भैया ने आगे कहा, 'राजपरिवारों से किसी को कुंठा क्यों होगी. सात-आठ दशक बीत गए हैं देश आजाद हो गया है अब न राजा रहे न रजवाड़े रहे. ये अनावश्यक बयान था.' दरअसल राजा भैया ने इस बार अपने समर्थकों से स्वतंत्र होकर वोट देने को कहा है. पिछले दिनों उनके समर्थक सपा के समर्थन में चुनाव प्रचार करते भी दिखे थे. 

दूसरी तरफ अपना दल सोनेलाल की नेता और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रतापगढ़ में हुई एक जनसभा में राजा भैया का नाम लिए बिना निशाना साधा था और कहा कि, "अब राजा रानी के पेट से नहीं पैदा होता, लोकतंत्र में राजा EVM के बटन से पैदा होता है. तो स्वघोषित राजाओं को जिनको लगता है कि कुंडा हमारी जागीर हैं. उनके भ्रम को तोड़ने का एक बहुत बड़ा अवसर आ गया है. मैं कहना चाहती हूं कि इस बार जब आप ईवीएम का बटन दबाएंगे तो या रखना कि देश में केवल मतदाता ही सर्व शक्तिमान हैं और राजा को रंक बनाने का काम सिर्फ आपके हाथ में हैं"

मां मेनका गांधी के लिए बेटे वरुण गांधी बदलेंगे अपना पुराना फैसला!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा
'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget