एक्सप्लोरर

ये हैं ईरानी से जुड़े पांच बड़े विवाद, नहीं मिटेगी इनकी 'स्मृति'

43 साल की स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने गुरुवार को अपना नामांकन भरा। नामांकन भरने के बाद एक बार फिर से स्मृति ईरानी के साथ नया विवाद जुड़ गया है।

1.

स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने गुरुवार को अपना नामांकन भरा। नामांकन भरने के बाद एक बार फिर से स्मृति ईरानी के साथ नया विवाद जुड़ गया है। उन्होंने अपने नामांकन हलफनामे में खुद को 12वीं पास बताया है। जबकि साल 2014 में स्मृति ईरानी ने अपने हलफनामे में खुद के ग्रेजुएट होने की बात कही थी। कांग्रेस ने उनके शैक्षणिक योग्यता पर 'क्योंकि मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थी' कहकर चुटकी ली है।

2.

मोदी सरकार जब साल 2014 में पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई तो स्मृति ईरानी को शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दी गई और इसके बाद उन्हें कपड़ा मंत्रालय सौंपा गया। राजनीति में आने से पहले स्मृति 'तुलसी' के तौर पर घर-घर में प्रसिद्ध थी। टेलीविजन धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में 'तुलसी' उनका किरदार था। आइए स्मृति ईरानी से जुड़े कुछ पुराने विवादों पर नजर डालते हैं...

3.

पहले विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब स्मृति ईरानी के 2004 एवं 2014 के शैक्षणिक योग्यता में अलग-अलग बात बताई गई। 2004 में स्मृति ईरानी ने एफिडेविट के जरिए दिल्ली यूनिवर्सिटी से आर्ट डिग्री में स्नातक होने की बात लिखी। इसमें कहा गया कि उन्होंने 1996 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉरस्पोडेंस से स्नातक की डिग्री ली है। लेकिन जब 2014 में स्मृति ईरानी अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं थी तो उन्होंने 1994 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स पार्ट-1 में स्नातक होने की बात लिखी। साल 2019 में स्मृति ईरानी ने एक बार खुद को 12वीं पास बताया है। इस पर कांग्रेस ने उन पर तंज कसा है।

4.

स्मृति ईरानी के साथ दूसरा विवाद हैदराबाद यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर रोहित वेमुला की आत्महत्या एवं जेएनयू मामले को लेकर जुड़ा। इन मामलों में स्मृति ईरानी विवादों में आई। रोहित वेमुला मामले में स्मृति ईरानी विपक्ष के साथ ही विद्यार्थियों के निशाने पर भी आईं। उन पर इन मामलों को सही से हैंडल न कर पाने के आरोप लगे और इसके बाद स्मृति को शिक्षा मंत्रालय से हटाकर कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंप दी गई। रोहित वेमुला मामले में विपक्ष ने स्मृति ईरानी पर तथ्यों से छेड़छाड़ के आरोप लगाए। जेएनयू में लगे नारों को लेकर भी स्मृति ईरानी विपक्ष के निशाने पर आईं। यही वक्त था जब ईरानी को 'आंटी नेशनल' तक कहकर संबोधित किया गया।

5.

स्मृति ईरानी को लेकर तीसरा विवाद पिछले साल उस वक्त जुड़ा जब केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर उन्होंने बयान दिया। स्मृति ईरानी के कहा- ‘पूजा करने का अधिकार है, लेकिन अपवित्र करने का नहीं’। उनके इस बयान पर महिला संगठनों से लेकर दूसरे कई लोगों ने आपत्ति जताई। इस मामले में स्मृति ईरानी ने कहा था, ‘मैं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ बोलने वाली कोई नहीं हूं, क्योंकि मैं एक कैबिनेट मंत्री हूं। लेकिन यह साधारण-सी बात है क्या कि आप माहवारी के खून से सना नैपकिन लेकर चलेंगे और किसी दोस्त के घर में जाएंगे? आप ऐसा नहीं करेंगे।' क्या आपको लगता है कि भगवान के घर ऐसे जाना सम्मानजनक है? हालांकि इसके बाद इस मामले में स्मृति ईरानी की सफाई भी आई।

6.

स्मृति ईरानी से जुड़ा चौथा विवाद साल 2012 का है। एक टीवी डिबेट के दौरान कांग्रेसी नेता संजय निरूपम ने स्मृति ईरानी को अपशब्द कहे थे। इसके बाद दोनों ने ही एक-दूसरे पर मानहानि का दावा ठोक दिया। हालांकि बाद में कोर्ट ने स्मृति ईरानी को राहत दी और उनके खिलाफ दायर मानहानि के मामले को खारिज कर दिया। दरअसल, संजय निरुपम ने टीवी डिबेट के दौरान स्मृति ईरानी पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा था- आप पहले टीवी पर ठुमका लगाती थी और अब भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक विश्लेषक बन गई हैं। इसके बाद यह विवाद शुरू हुआ।

7.

बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने अपने ट्वीट में स्मृति ईरानी को 'डियर' लिखा। इसके बाद स्मृति ईरानी ने अपने फेसबुक पेज पर लंबी पोस्ट लिखकर उनको जवाब दिया और आखिर में खुद को 'आंटी नेशनल' लिखा। स्मृति ईरानी ने इस पोस्ट में खुद के परवरिश को याद किया और अशोक चौधरी की मानसिकता पर भी सवाल उठाए। स्मृति ने अपनी मेहनत से हासिल उपलब्धियों का जिक्र भी किया। अशोक चौधरी ने कहा था-डियर स्मृति ईरानी जी, कभी राजनीति और भाषण से वक्त मिले तो शिक्षा नीति की तरफ भी ध्यान दीजिए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget