एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: रूठों को मनाने में उलझी सपा, हर दिन बदल रहे फैसला, नेता बोले- 'कार्यकर्ता कंफ्यूज'

UP Lok Sabha Election 2024: चर्चा है कि अखिलेश यादव अभी कुछ और सीटों पर बदलाव का विचार कर रहे हैं. मेरठ, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, बदायूं, मिश्रिख में टिकट बदले गए हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की तरफ से बार-बार टिकट बदलने से कार्यकर्ताओं में कन्फ्यूजन हो रहा है. आधा दर्जन से ज्यादा सीटों पर यह हो चुका है. इस पर सत्ता पक्ष चुटकी भी ले रहा है. राजनीतिक जानकार कहते हैं कि अखिलेश करीब छह लोकसभा सीटों पर टिकटों में बदलाव कर चुके हैं. 

चर्चा है कि वह अभी कुछ और सीटों पर बदलाव का विचार कर रहे हैं. मेरठ, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, बदायूं, मिश्रिख में टिकट बदले गए. ताजा चर्चा के अनुसार कई सीटों पर असमंजस की स्थित बनी हुई है. ताजा घटनाक्रम में मेरठ वाला मामला भी मुरादाबाद की तरह बनता जा रहा है.

वहां से पहले उम्मीदवार का टिकट काट कर सरधना विधायक अतुल प्रधान को उम्मीदवार बनाया गया. लेकिन रात में सूचना आई कि उनका भी टिकट कट सकता है. उनकी जगह किसी और को उम्मीदवार बनाया जा सकता है. हालांकि अतुल प्रधान ने नामांकन कर दिया है.

Lok Sabha Election 2024: यूपी की इस सीट से हार गईं थी पूर्व सीएम, फिर किसी महीला को आज तक नहीं मिला टिकट

जाट के जगह ब्राह्मण को उतारा
बागपत में भी अमरपाल शर्मा को प्रत्याशी बनाने की चर्चा तेज है. बताया जा रहा है कि यहां दो जाट उम्मीदवार के कारण ब्राम्हण को उतारा जा रहा है. इस सीट पर इनकी संख्या ठीक ठाक है. हालांकि अभी तक पार्टी की तरफ से इन मामलों में कोई अधिकृत बयान नहीं आया है. इसके पहले रामपुर और मुरादाबाद में ऊहापोह देखने को मिल चुका है. मुरादाबाद में डॉक्टर एसटी हसन ने अपना नामांकन कर दिया था, लेकिन बाद में पार्टी ने पूर्व विधायक रुचि वीरा को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया.

रामपुर में भी आखिरी वक्त मोहिबुल्लाह नदवी को टिकट दिया गया, अब वही प्रत्याशी हैं. ऐसे ही बदायूं से धर्मेंद्र यादव का टिकट काट कर शिवपाल को दिया गया. हालांकि बाद में आजमगढ़ से धर्मेंद्र को उतारा गया. मिश्रिख से मनोज राजवंशी की जगह संगीता राजवंशी को टिकट मिला है. बिजनौर में पहले यशवीर को टिकट दिया, इसके बाद दीपक सैनी को टिकट दिया गया. गौतमबुद्ध नगर में भी ऐसा ही हो चुका है.

कार्यकर्ता कंफ्यूज रहता है- सपा नेता
सपा के एक वरिष्ठ नेता ने नाम छपने की शर्त पर कहा कि सपा ने लोकसभा चुनाव में सबसे पहले अपने उम्मीदवार घोषित किए थे. लेकिन चुनाव चढ़ते ही पार्टी में टिकट कटने की बाढ़ आ गई. इससे सबसे ज्यादा कार्यकर्ता कंफ्यूज रहता है. मुरादाबाद में क्या हुआ. 2019 में जीते हुए उम्मीदवार एसटी हसन का टिकट पर्चा भरने के बाद काट दिया गया. इससे कार्यकर्ता को परेशानी भी उठानी पड़ती है. वह प्रचार के लिए निकला होता है. 

पता चलता कि अब दूसरे उम्मीदवार हो गए हैं. जिसका वो झंडा ढो रहे थे वह अब उस इलाके का उम्मीदवार नहीं है. यह नीति ठीक नहीं है. पहले आप सिंबल देकर तैयारी करने को कहते हैं. जब उसके पैसे प्रचार सामाग्री आदि मे खर्च हो जाते हैं, तब पता चलता है कि उसका टिकट कट गया. यह नीति ठीक नहीं है. इससे कार्यकर्ता का मनोबल टूटेगा. इस पर भाजपा के सहयोगी और राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने चुटकी ली और सोशल मीडिया पर लिखा कि विपक्ष में किस्मत वालों को ही कुछ घंटों के लिए टिकट मिलता है. जिनका टिकट नहीं कटा, उनका नसीब.

भाजपा प्रवक्ता समीर सिंह कहते हैं कि सपा का जनाधार खत्म हो चुका है. अखिलेश यादव कन्फ्यूजन में हैं. टिकट बार बार बदलने से कार्यकर्ताओं में कन्फ्यूजन है. 2017 से लगातार चुनाव हार रहे हैं, इस कारण वह हताश हैं. वो उम्मीदवार तय नहीं कर पा रहे हैं. सपा को भी अहसास है कि मोदी जी एक बार भारी बहुमत से जीत रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget