एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: टिकट मिलने के बाद गणेश गोदयाल ने कांग्रेस को बताया 'पहाड़', BJP पर साधा निशाना

Pauri Garhwal Lok Sabha Election: कांग्रेस ने पौढ़ी गढ़वाल से गणेश गोदयाल को चुनाव मैदान में उतारा है. टिकट मिलने के बाद उन्होंने कांग्रेस को डूबता जहाज बताने वालों पर निशाना साधा.

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: पौड़ी गढ़वाल से लोकसभा का टिकट मिलने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदयाल ने दावा किया कि इस बार मौसम बदलेगा. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कड़ी टक्कर मिलेगी. गणेश गोदयाल मीडिया से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति को देखते हुए लग रहा था कि बीजेपी के धनबल का मुकाबला करना असंभव है. इसलिए लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए संकोच कर रहा था. मैंने कार्यकर्ताओं के साथ चिंता साझा की. कार्यकर्ताओं ने चिंता को दूर करते हुए चुनाव लड़ने के लिए संसाधन इकट्ठा करने का आश्वासन दिया.

कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद गणेश गोदयाल उत्साहित

गणेश गोदयाल ने कांग्रेस को डूबता जहाज बताने वालों पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहाड़ है और पहाड़ को उखाड़ना किसी के बस की बात नहीं. कांग्रेस से लोकसभा का टिकट मिलने के बाद मैं भी उत्साहित हूं. उन्होंने कहा कि पौड़ी के तमाम विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं का संदेश आया है. टिकट मिलने पर सभी कार्यकर्ताओं में जीत के जुनून का संचार हुआ. बता दें कि टिकट की घोषणा से पहले गणेश गोदयाल ने मैदान छोड़ने का संकेत दिया था. उन्होंने संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए चुनावी मैदान से दूर हटने की बात कही थी.

उत्तराखंड की पौड़ी गढ़वाल सीट से बनाए गए हैं प्रत्याशी

गणेश गोदियाल को पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट का संभावित उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा था. कांग्रेस ने शुक्रवार 08 मार्च को 39 लोकसभा उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था. पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और त्रिपुरा में 39 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया. मंगलवार को कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की. दूसरी लिस्ट में 43 लोकसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई. उत्तराखंड में कांग्रेस ने तीन उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगायी. टेहरी गढ़वाल से जोत सिंह गुनसोला, पौड़ी गढ़वाल से गणेश गोदयाल और अल्मोड़ा सुरक्षित सीट से प्रदीप टम्टा को चुनाव मैदान में कांग्रेस ने उतारा.  

UP BJP Candidate List: वरुण गांधी का टिकट होगा फाइनल या अधर में लटकेगी नैय्या! योगी के मंत्री ने किया बड़ा दावा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget